chhat puja

पाकिस्‍तान ने सलमान खान को बताया आतंकी, जा‍निए क्‍या है बौखलाहट की वजह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 26 अक्टूबर 2025 (16:41 IST)
Salman Khan News : सऊदी अरब में आयोजित 'जॉय फोरम 2025' (Joy Forum 2025) के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के एक बयान से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सलमान खान को एंटी-टेररिज्म एक्ट (1997) के तहत आतंकी घोषित कर दिया। गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर उन्हें 'फोर्थ शेड्यूल' में शामिल कर लिया। फोरम में सलमान ने बलूचिस्तान और पाकिस्तान पर अपनी राय रखी थी। इसी से पाकिस्‍तान भड़क गया। पाकिस्तान सरकार के इस कदम से भारतीय सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया है।

खबरों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के एक बयान से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सलमान खान को एंटी-टेररिज्म एक्ट (1997) के तहत आतंकी घोषित कर दिया। गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर उन्हें 'फोर्थ शेड्यूल' में शामिल कर लिया। फोरम में सलमान ने बलूचिस्तान और पाकिस्तान पर अपनी राय रखी थी।
ALSO READ: क्या सलमान खान ने रजत बेदी को 'राधे' से कर दिया था बाहर? एक्टर ने बताई सच्चाई
इस कार्यक्रम में सलमान भारतीय फिल्मों और उनकी पॉपुलैरिटी के बारे में बात कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में फिल्म्स की ऑडियंस ज्यादा है क्योंकि यहां पर भारत ही नहीं, बल्कि बलूचिस्तान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से भी बहुत लोग काम करने आते हैं। इसी से पाकिस्‍तान भड़क गया। पाकिस्तान सरकार के इस कदम से भारतीय सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया है।

सलमान खान के इस बयान को लोग अलग-अलग तरह से ले रहे हैं। बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग बताने पर पाकिस्तान ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे अपनी संप्रभुता पर हमला बताया। पाकिस्तान का सबसे बड़ा राज्य है बलूचिस्तान। बलूचिस्तान में काफी लंबे वक्त से अलगाववादी आंदोलन चल रहा है। लोग बलूचिस्तान को एक अलग देश करने की सालों से मांग कर रहे हैं।
ALSO READ: जब सुनील शेट्टी ने सलमान खान को बताया था 'दुनिया का सबसे ज्यादा गलत समझा जाने वाला इंसान', सुपरस्टार की एक्टिंग को लेकर कही थी यह बात
16 और 17 अक्टूबर 2025 को सऊदी अरब में 'जॉय फोरम 2025' (Joy Forum 2025) का आयोजन किया गया था। उसके लिए दुनियाभर से मशहूर लोगों को बुलाया गया। इस पूरे मामले पर अभिनेता सलमान खान या उनकी टीम की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। जॉय फोरम में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और आमिर खान भी पहुंचे थे।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Farmer Protest : फिर सड़कों पर क्यों उतरे किसान, 20 KM लंबा जाम, सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानने पर ‘भारत बंद’ की चेतावनी

बिहार में नीतीश और दिल्ली में मोदी, CM-PM का पद खाली नहीं, तेजस्वी को अमित शाह का जवाब

Tata Sierra की धमाकेदार वापसी, 25 नवंबर को होगी लॉन्च, पेट्रोल-डीजल और EV तीनों वैरिएंट में मिलेगा, जानिए क्या होगी कीमत

1100 रुपए में 240 करोड़ का जैकपॉट, UAE में मां के जन्मदिन के नंबर्स ने भारतीय युवक को बनाया अरबपति

कोचिंग ए आतंक, लश्‍कर-ए-तैयबा महिलाओं का करेगा ब्रेनवॉश, हाफिज सईद की बहनें पढ़ाएंगी जिहाद का पाठ

सभी देखें

नवीनतम

पिकलबॉल को ओलंपिक स्तर तक पहुँचाने की दिशा में आगे बढ़ रहा भारत

अमेरिका से जुड़ी 2 बड़ी खबरों का क्या होगा सोने पर असर?

‘सोनम रघुवंशी’ का मामा निकला कातिल, चलती ट्रेन में भांजी के पति की चाकू से गोदकर की हत्‍या

ग़ाज़ा : इसराइली हमलों में हुई मौतों पर गहरा क्षोभ, संघर्षविराम जारी रखने की अपील

छठ पूजा पर सियासी संग्राम, पीएम मोदी का कांग्रेस राजद पर बड़ा आरोप

अगला लेख