प्रियंका चोपड़ा 'मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार' से सम्मानित

Webdunia
मंगलवार, 12 दिसंबर 2017 (23:09 IST)
मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को इस वर्ष के मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सामाजिक न्याय की दिशा में काम करने वाले लोगों को यह पुरस्कार दिया जाता है।
 
प्रियंका चोपड़ा को सामाजिक कार्यों में अपना सहयोग देने के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने हाल ही में सीरिया का दौरा किया था जहां वे शरणार्थी बच्चों से मिलीं और उनसे बातचीत की। वह यूनिसेफ की सद्भभावना दूत भी हैं और उन्हें विभिन्न परोपकारी कार्यों में सहयोग देने के लिए भी जाना जाता है। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने उनकी ओर से यह पुरस्कार स्वीकार किया।
 
मधु ने एक बयान में कहा, उन्हें यह पुरस्कार मिलना तर्कसंगत है और मुझे उन पर बहुत गर्व है। मैं इसके लिए धन्यवाद करती हूं और मुझे पूरा यकीन है कि वह इस बात से बेहद खुश होंगी कि उनके प्रयासों को उस संस्थान द्वारा पहचाना गया जो जरूरतमंदों की मदद करने और वंचितों की सहायता करने व गरीबों के लिए धन जुटाने में यकीन रखता है।
 
इससे पहले किरन बेदी, अन्ना हजारे, ऑस्कर फर्नांडीस, सुधा मूर्ति, मलाला यूसुफजई, सुष्मिता सेन और बिल्किस बानो जैसी हस्तियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन हमला, 1 वर्षीय बच्चे सहित 5 लोगों की मौत

CM Yogi adityanath birthday: योगी आदित्यनाथ क्यों हैं भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्‍यमंत्री? जानिए जन्मदिन पर उनके बारे में 25 खास बातें

गर्मी से बचाव के लिए गौतमबुद्ध नगर में यातायात पुलिसकर्मियों को हीट कंट्रोल हेलमेट दिए

अयोध्या राम मंदिर में सजा राजा राम का दरबार, CM योगी ने की पूजा

चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ पर BCCI सचिव का बड़ा बयान, IPL Chairman ने भी उठाए बड़े सवाल, जानें क्या कहा

अगला लेख