हरियाणा के सभी मंत्री करोड़पति, नहीं है कोई आपराधिक मामला, ADR रिपोर्ट में खुलासा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024 (23:17 IST)
Haryana ministers News : हरियाणा के सभी नवनियुक्त मंत्री करोड़पति हैं और उनकी औसत संपत्ति 30.80 करोड़ रुपए हैं। एसोसिएशन डेमोक्रेटिक रिफर्म्स (ADR) ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। एडीआर ने यह भी कहा है कि किसी भी मंत्री ने अपने विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज नहीं होने की घोषणा की है।
 
एडीआर और हरियाणा इलेक्शन वाच ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत सभी 14 मंत्रियों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक किसी भी मंत्री ने अपने विरुद्ध कोई आपराधिक मामला नहीं होने का ऐलान किया है। रिपोर्ट के अनुसार विश्लेषण से सामने आया कि सभी 14 मंत्री करोड़पति हैं और उनकी औसत संपत्ति 30.82 करोड़ रुपए है।
ALSO READ: नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार हरियाणा CM पद की शपथ ली, अनिल विज समेत 13 बने मंत्री
एडीआर का कहना है कि सबसे अधिक संपत्ति श्रुति चौधरी के पास है जो पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती हैं। तोशाम निर्वाचन क्षेत्र की विधायक श्रुति चौधरी के पास 134.56 करोड़ रुपए की संपत्ति है। सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री श्याम सिंह राणा हैं। उनके पास 1.16 करोड़ रुपए की सपत्ति है। वह राडौर निर्वाचन क्षेत्र के जन प्रतिनिधि हैं।
ALSO READ: ADR की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, 151 सांसदों व विधायकों पर महिलाओं के खिलाफ दर्ज हैं अपराध के मामले
रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री सैनी के पास पांच करोड़ रुपए की और वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल विज के पास 1.49 करोड़ रुपए की संपत्ति है। सैनी स्नातक हैं। अन्य मंत्री विपुल गोयल ने अपने पास 100 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति होने की घोषणा की है जबकि आरती राव 68 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं।
ALSO READ: नायब सिंह सैनी : सुर्खियों से दूर रहने वाले नेता से शीर्ष पद तक का सफर
दस मंत्रियों ने अपने ऊपर कर्ज होने की घोषणा की है। उनमें सबसे अधिक 13.37 करोड़ रुपए का कर्ज श्रुति चौधरी पर है। तीन मंत्रियों ने घोषणा की है कि वह 12वीं पास हैं जबकि 11 ने स्नातक या उससे अधिक की शिक्षा प्राप्त करने की बात कही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

IPL खिलाड़ियों को लग्जरी वंदे भारत और BSF जवानों को गंदी और टूटी-फूटी ट्रेन, लोगों ने कहा यह ट्रेन नहीं, अपमान है

इजराइल और हमास युद्ध में 55 हजार से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत

निवेश योजनाओं के नाम पर 78 लोगों से 3.7 करोड़ की ठगी, 8 के खिलाफ मामला दर्ज

भारत के साथ अच्छे संबंध चाहता है बांग्लादेश, क्या बोले मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस

सोनम के मंगलसूत्र और अंगूठी से पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, क्या है इसका राज?

अगला लेख