अफ्रीकी नागरिकों ने कैब चालक को पीटा

Webdunia
सोमवार, 30 मई 2016 (16:09 IST)
दक्षिणी दिल्ली के राजपुर खुर्द क्षेत्र में अफ्रीकी नागरिकों के एक समूह ने सोमवार तड़के कथित तौर पर एक कैब चालक की पिटाई कर दी। इसी इलाके में पिछले सप्ताह चार अलग-अलग घटनाओं में स्थानीय नागरिकों के समूहों ने अफ्रीकी नागरिकों पर हमले किए थे।
 
घटना तड़के करीब चार बजे के आसपास हुई जब कैब चालक नुरुद्दीन महरौली स्थित राजपुर खुर्द से यात्रियों को लेने पहुंचा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अफ्रीकी नागरिकों के समूह में कुल छह व्यक्ति थे। इनमें से चार अफ्रीकी पुरुष जबकि दो महिलाएं थीं। नुरुद्दीन और यात्रियों के बीच तब बहस हो गई जब उसने सभी छह व्यक्तियों को अपनी कार में बैठाने से मना कर दिया।
 
समूह ने तब कथित तौर पर नुरुद्दीन पर हमला किया और भाग गए। घायल चालक किसी तरह से एक महिला को रोकने में सफल रहा। चालक ने पुलिस को फोन किया। महिला के बारे में माना जा रहा है कि वह रवांडा की नागरिक है। अधिकारी ने बताया कि नुरुद्दीन को चेहरे में चोट आई है और उसे एम्स ले जाया गया है। महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। एक मामला दर्ज कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।
 
पिछले कुछ दिनों से अफ्रीकी नागरिकों पर श्रृंखलाबद्ध हमले हुए हैं। इसमें कांगो के एक युवक की राजधानी दिल्ली में हत्या और 23 वर्षीय नाइजीरियाई छात्र पर हैदराबाद में हुआ हमला शामिल है। अफ्रीकी नागरिकों पर हुए हमलों के सिलसिले में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

7.6 की तीव्रता वाले भूकंप से थर्राया कैरेबियाई द्वीप, सुनामी की आशंका

LIVE: दिल्ली में भाजपा को प्रचंड जनादेश, किसके सिर सजेगा दिल्ली का ताज?

दिल्ली में कांग्रेस की बुरा हार, 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त, अब आगे क्या?

जीत के बाद BJP में चर्चा तेज, कौन बनेगा दिल्ली CM?

कांग्रेस केवल नेहरू-गांधी परिवार की सेवा कर रही, 2014 से दिल्ली चुनाव में खाता भी नहीं खोल सकी : अमित शाह

अगला लेख