Biodata Maker

#Metoo पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने दिया बयान

Webdunia
गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018 (09:08 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि गंगा और यमुना की सफाई का मिशन पूरा होने के बाद देश-दुनिया की अन्य नदियां भी ‘मी टू’ का आह्वान करेंगी।
 
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि नदी और महिलाओं के आगे बढ़ने में कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए। ‘मी टू’ आंदोलन यौन उत्पीड़न और यौन हिंसा के खिलाफ एक अभियान है जो सोशल मीडिया पर फैला हुआ है। देश में विभिन्न क्षेत्रों की कई हस्तियों के नाम ऐसे मामलों में आने से तूफान मचा हुआ है।
 
गंगा के लिए न्यूनतम प्रवाह, जिसे उसके रास्ते में विभिन्न स्थानों पर बनाए रखना है, पर एक सरकारी अधिसूचना का जिक्र करते हुए भारती ने कहा कि जब तक दुनिया के सबसे बड़े जलाशयों में से एक इस नदी की समस्याएं समझी नहीं जातीं, उसकी दुश्वारियों का निवारण नहीं हो सकता है।
 
उन्होंने कहा कि नदियों को बचाने के लिए देश में यह एक अहम परिघटना है। यह गंगा और यमुना से शुरू होगी और तब देश और विदेश की अन्य नदियां भी ‘मी टू’ का आह्वान देंगी यानी मेरे लिए भी आंदोलन शुरू करो। 
 
उन्होंने कहा कि नितिन (गडकरी) जी ने यह कार्यक्रम शुरू किया है और सभी नदियां‘मी टू’कहने लगेंगी। हम भी ऐसी ही अधिसूचना चाहते हैं। नदी और महिलाओं के आगे बढ़ने में कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए। यही संकल्प आज लिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गडकरी भी मौजूद थे। विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर के ‘मी टू’अभियान में घिर जाने के बारे में पूछे जाने पर गडकरी ने कोई जवाब नहीं दिया।

सम्बंधित जानकारी

NHRC ने MP,UP, राजस्थान सहित DCGI को जारी किया नोटिस, CM यादव ने ड्रग कंट्रोलर को हटाया

सस्ती होंगी EV कारें, नितिन गडकरी का ऐलान- 4 से 6 महीने में घटेंगी कीमतें, पेट्रोल कार के बराबर होंगे दाम

Bihar Election 2025 Date : SIR का लाभ BJP उठाती रही, कितने घुसपैठियों के नाम कटे, बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान पर क्या बोले नेता

Bihar Election 2025 Date : बिहार में 2 चरणों में चुनाव, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत पर बड़ा एक्शन, छिंदवाड़ा, जबलपुर ड्रग इस्पेक्टर्स सहित डिप्टी ड्रग कंट्रोलर सस्पेंड, ड्रग कंट्रोलर को हटाया गया

Cough Syrup Death : छिंदवाड़ा में 2 और बच्‍चों की मौत, अब आंकड़ा 19 हुआ, किडनी खराब होने के बाद नागपुर में 9 बच्चे भर्ती

भोपाल में कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में बोले CM डॉ. मोहन यादव, जनता से संवाद के साथ जनप्रतिनिधियों का करें सम्मान, निगेटिव खबरों का करें खंडन

वेबदुनिया की खबर से तिलमिलाया पाकिस्तान, जानिए कौनसी News है

क्या बिहार चुनाव लड़ेंगी मैथिली ठाकुर, दिया बड़ा बयान

जहरीले कफ सिरप के कारण मौत से जूझ रहे बच्चों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश

अगला लेख