JNU हिंसा : सुरक्षा के डर से कई छात्राओं ने कैंपस छोड़ा

Webdunia
मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (07:48 IST)
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार रात हुई हिंसा के बाद छात्राएं सुरक्षा के डर से सोमवार को परिसर छोड़कर जाने लगीं। कुछ अपने घर लौट गईं और कुछ अपने रिश्तेदारों के यहां चली गई हैं।
 
ALSO READ: JNU violence उबाल पर, इंडिया गेट और गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन, कोलकाता में भाजपा, वाम समर्थक आमने-सामने
 
उन्हें छात्रावास से अपने बैग लेकर बाहर निकलते देखा गया। दक्षिणी दिल्ली स्थित विश्वविद्यालय परिसर से बाहर निकल रही कई छात्राओं ने नाम गोपनीय रखने का आग्रह किया और कहा कि उनके परिजन रविवार को हुई हिंसा के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
 
कोयना छात्रावास की पंचम ने कहा कि वे अपनी सुरक्षा के डर से परिसर छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता मेरी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और वे वापस हरियाणा जा रही हैं।
 
नेपाल की रहने वाली एक छात्रा ने कहा कि उसके माता-पिता ने उससे कैंपस छोड़ने को कहा है। हालांकि यहां कुछ अपवाद भी देखने को मिले जिन्होंने कहा कि वे परिसर छोड़कर नहीं जाएंगी क्योंकि उनकी कुछ जिम्मेदारियां हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

अगला लेख