तमिलनाडु पर चक्रवाती तूफान बुरेवी का खतरा, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

Webdunia
बुधवार, 2 दिसंबर 2020 (07:22 IST)
चेन्नई। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर गहरे दबाव के क्षेत्र ने मजबूत होकर मंगलवार को चक्रवाती तूफान 'बुरेवी' का रूप लिया और 2 दिसंबर को इसके श्रीलंकाई तट को पार करने की संभावना है। तूफान से जुड़ी हर जानकारी...


07:25 AM, 2nd Dec
-भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बुलेटिन में कहा कि श्रीलंका के त्रिंकोमाली पहुंचने के बाद बुरेवी के मन्नार की खाड़ी और तमिलनाडु में कन्याकुमारी के आसपास कोमोरिन इलाके की ओर आने की आशंका है।
-विभाग ने बताया कि उसके बाद वह पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ेगा और चार दिसंबर की सुबह कन्याकुमारी और पम्बन के बीच दक्षिण तमिलनाडु तट को पार करेगा।
-विभाग ने पहले कहा था कि दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में तीन दिसंबर को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
<

Tamil Nadu: Cyclone warning cage mounted at Pamban bridge, in view of cyclonic storm 'Burevi'.(1.12)

'Burevi' to cross SL coast close to Trincomalee on Dec 2 evening/night, emerge into Gulf of Mannar on Dec 3 morning & cross south TN b/w Kanyakumari & Pamban on 4th early morning pic.twitter.com/TxVeV8wasW

— ANI (@ANI) December 1, 2020 >-तमिलनाडु में बीते हफ्ते चक्रवाती तूफान निवार ने तबाही मचाई थी।
 

07:25 AM, 2nd Dec
-केरल के दक्षिणी जिलों तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और अलाप्पुझा में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। वहीं कोट्टायम, इडुक्की और एनार्कुलम जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।
-मछुआरों को एक दिसंबर की रात से दक्षिण पूर्व तथा पास के लगे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में तथा दो दिसंबर से अगले 24 घंटे के लिए पूर्वी श्रीलंका के तटीय क्षेत्रों, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी और तमिलनाडु-केरल के तटों के पास नहीं जाने की सलाह दी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख