Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-3 मिसाइल का पहली बार रात में हुआ परीक्षण

Advertiesment
हमें फॉलो करें परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-3 मिसाइल का पहली बार रात में हुआ परीक्षण
, शनिवार, 30 नवंबर 2019 (23:59 IST)
बालासोर (ओडिशा)। परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम एवं सतह से सतह पर मार करने वाली अग्नि-3 बैलिस्टिक मिसाइल का शनिवार को यहां एक मोबाइल लॉंचर से प्रथम रात्रिकालीन परीक्षण किया गया। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह मिसाइल 3500 किमी से अधिक दूरी तक लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।

यह परीक्षण ओडिशा तट के पास एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप स्थित समन्वित परीक्षण रेंज से किया गया। सूत्रों ने बताया कि मिसाइल के मार्ग की निगरानी की जा रही है और परीक्षण के नतीजे का इंतजार है।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि मिसाइल की लंबाई 17 मीटर और व्यास दो मीटर है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक सूत्र ने कहा कि अग्नि-3 श्रृंखला में यह चौथा उपयोगकर्ता परीक्षण है जो मिसाइल के कार्य निष्पादन को दोहराने के लिए किया गया।

पहली बार रात के समय में परीक्षण किया गया। अग्नि-3 हाईब्रिड दिशा-निर्देशन और नियंत्रण प्रणाली से लैस है। इस पर अत्याधुनिक कंप्यूटर भी लगा हुआ है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाक रेलमंत्री शेख राशिद का दावा, करतारपुर गलियारा शुरू करने का आइडिया सेना प्रमुख बाजवा का था