Hanuman Chalisa

भारत ने अग्नि- 5 का सफल परीक्षण किया, 5,000 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य भेद सकने में सक्षम

Webdunia
सोमवार, 10 दिसंबर 2018 (10:00 IST)
बालासोर। भारत ने ओडिशा तट के पास डॉ. अब्दुल कलाम द्वीप से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 5 का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया।
 
यह मिसाइल 5,000 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य भेद सकने में सक्षम है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक सतह से सतह पर मार करने वाली, स्वदेश में विकसित इस मिसाइल का यह सातवां परीक्षण है।
 
अग्नि 5 तीन चरणों में मार करने वाली मिसाइल है जो 17 मीटर लंबी, दो मीटर चौड़ी है और 1.5 टन तक के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। अधिकारियों के मुताबिक इस श्रृंखला की अन्य मिसाइलों के उलट अग्नि 5 मार्ग एवं दिशा-निर्देशन, विस्फोटक ले जाने वाले शीर्ष हिस्से और इंजन के लिहाज से सबसे उन्नत है।
 
एक रक्षा सूत्र ने बताया कि इस मिसाइल का परीक्षण सोमवार दोपहर बंगाल की खाड़ी के डॉ. अब्दुल कलाम द्वीप पर इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) के लांच पैड संख्या चार से एक मोबाइल लांचर से किया गया।
 
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अधिकारियों के अनुसार इस मिसाइल को लक्ष्य बिंदु को सटीकता से भेदने के लिए डिजाइन किया गया है। यह मिसाइल उसमें लगे कम्प्यूटर से निर्देशित होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता

गुजरात सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 सेक्शन अधिकारियों के तबादले, 81 DySO को प्रमोशन

LIVE: भाजपा ने 4 राज्यों को दिए नए अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की कमान

कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर: CM सिद्धारमैया आज दोपहर 3 बजे देंगे इस्तीफा, DK शिवकुमार के पैर छूने वाली तस्वीर वायरल!

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख