Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Agni 4 Missile : भारत ने किया अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 KM तक वार करने में सक्षम

हमें फॉलो करें Agni 4 Missile : भारत ने किया अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 KM तक वार करने में सक्षम
, सोमवार, 6 जून 2022 (22:18 IST)
नई दिल्ली। भारत ने सोमवार को ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का कामयाब परीक्षण किया।

इस मिसाइल का सफल परीक्षण देश की सैन्य क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि का प्रतीक है। अग्नि मिसाइल की रेंज 4000 किमी तक है।
 
रक्षा मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि परीक्षण शाम करीब साढ़े सात बजे किया गया। बयान में कहा गया कि अग्नि-4 का सफल परीक्षण भारत की ‘विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता’ की नीति की पुष्टि करता है।
 
मंत्रालय ने कहा कि मध्यम-रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण सोमवार को शाम लगभग साढ़े सात बजे एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा से किया गया। 
 
मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण ने सभी परिचालन मानकों के साथ-साथ प्रणाली की विश्वसनीयता को भी साबित किया। बयान में कहा गया कि ‘सफल परीक्षण ‘विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध’ क्षमता रखने की भारत की नीति की पुष्टि करता है।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर की खतरनाक लैंडिंग, देखकर भागने लगे लोग, देखें वीडियो