कृषि मानव सभ्यता के सभी क्षेत्रों को प्रभावित करती है-जेम्स वांग

Webdunia
बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (20:25 IST)
एक अनुमान के मुताबिक अगले 30 वर्षों में वैश्विक आबादी 10 बिलियन तक बढ़ने की संभावना है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने भविष्यवाणी की है कि खाद्य उत्पादन को 2050 तक दोगुना करने की जरूरत होगी। कोरोना काल में दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों ने खाद्य संकट का सामना भी किया है। चाहे जलवायु परिवर्तन का मुद्दा हो, कृषि का हो या फिर खाद्य पदार्थों का, इन्हीं गंभीर मुद्दों पर बीबीसी की 'फॉलो द फूड' श्रृंखला के तहत पड़ताल कर रहे हैं प्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी जेम्स वांग। जेम्स ने इन्हीं गंभीर मुद्दों पर वेबदुनिया के सवालों के जवाब भी दिए।
 
संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास (Sustainable Development) लक्ष्यों में कृषि की भूमिका से जुड़े सवाल पर जेम्स ने कहा कि कृषि मानव सभ्यता के सभी क्षेत्रों को प्रभावित करती है, इसलिए यह अनिवार्य रूप से संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों विशेष रूप से भुखमरी, खपत और उत्पादन, जलवायु क्रिया, जल एवं स्‍वच्‍छता तथा लिंग समानता में सफलता का निर्धारण करने में प्रमुख भूमिका निभाती है।
 
उन्होंने कहा कि 2030 में एक दशक से भी कम समय बचा है और कुछ अधिक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य पहाड़नुमा भी लग सकते हैं। हालांकि, बीबीसी वर्ल्ड न्यूज़ के लिए 'फॉलो द फ़ूड' बनाने के बारे में एक बात जो मुझे अचंभित और आश्वस्त कर रही थी, वह यह कि इनमें से कितने ही क्रांतिकारी विचार (निम्न तकनीक और उच्च तकनीक दोनों) पहले ही सोचे जा चुके हैं।
 
 दरअसल, तेजी से बढ़ते तकनीकी और वैज्ञानिक दौर में चीजों को बहुत कम समय में समेट दिया है। दशकों चीजें महीनों में हो रही हैं। ऐसे समय को देखना निश्चित ही रोमांचक है।
 
कृषि पर जलवायु परिवर्तन के प्रमुख प्रभावों पर चर्चा करते हुए जेम्स वांग ने कहा कि मनुष्य को जीवित रहने के लिए पौधों की प्रजातियों पर निर्भर रहना पड़ता है। बदले में, इन मुट्ठी भर प्रजातियों को सूर्य की किरण, तापमान, नमी जैसी मामूली आवश्यकता होती है। इसका मतलब यह है कि जलवायु में न्यूनतम परिवर्तन भी हमारे भोजन एकत्र करने की क्षमता पर अधिकतम प्रभाव डालने में सक्षम है। 
 
उन्होंने कहा कि हालांकि, कृषि अक्सर जलवायु परिवर्तन के सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक हो सकती है, क्योंकि पशुधन और फसलों के कारण ग्रीनहाउस गैसों का प्रत्यक्ष उत्सर्जन होता है। दूसरी ओर, जलवायु परिवर्तन का सबसे पहला प्रभाव किसानों पर होता है।

सम्बंधित जानकारी

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

उपराष्ट्रपति धनखड़ चाहते थे सरकार और विपक्ष मिलकर काम करें : कपिल सिब्बल

Voter List को लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को किया आगाह, बोले- महाराष्ट्र की तरह मप्र में भी हो सकती है मतदाता सूची में छेड़छाड़

Jagdeep Dhankhar Resigns : जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक क्‍यों दिया इस्‍तीफा, सिर्फ खराब स्वास्थ्य या वजह कुछ और

मानसून की तबाही, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, स्कूल बंद

mumbai train blasts : 2006 मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट केस में सभी 12 आरोपी बरी, पीड़ितों ने कहा- न्याय की हत्या कर दी गई

अगला लेख