योगी का बड़ा हमला, कांग्रेस ने 10 सालों में हर क्षेत्र में घोटाला किया

Webdunia
सोमवार, 31 दिसंबर 2018 (14:09 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद मामले पर कांग्रेस को घेरते हुए सोमवार को कहा कि इस पार्टी ने जीवन के हर क्षेत्र में घोटाले किए हैं और इसके लिए इस पार्टी और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
 
योगी ने यहां आनन-फानन में बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस बार-बार अपने कारनामों के जरिये इस देश के आम नागरिकों और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती रही है। वर्ष 2004 से 2014 के बीच केन्द्र में अपनी सरकार के कार्यकाल में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं था जिसमें कांग्रेस ने घोटाला ना किया हो। जल, थल, नभ, अंतरिक्ष और पाताल समेत जीवन के हर क्षेत्र को कांग्रेस ने घोटालों से आच्छादित किया।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद में हुए 3700 करोड़ रुपए के घोटाले में करीब 360 करोड़ रुपए की रिश्वतखोरी मानी जा रही है। उसमें से 150 करोड़ रुपए कांग्रेस के नेताओं को मिले हैं। इस मामले में गिरफ्तार किए गए बिचैलिए क्रिश्चियन मिशेल द्वारा प्रवर्तन निदेशालय के सामने ‘मिसेज गांधी‘ नाम लिया जाना यह साबित करता है कि इसमें कांग्रेस की पूरी संलिप्तता है।
 
योगी ने दावा किया कि अगस्ता वेस्टलैंड से जुड़े मामले में इस कम्पनी के अधिकारियों को इटली की अदालत ने पहले भी सजा दी है। अदालत ने यह भी कहा है कि इस मामले से जुड़े अन्य अभियुक्त इटली के बाहर के हैं, इसलिए वह उसमें कुछ नहीं कर सकती। आखिर कौन हैं वे लोग। श्रीमती गांधी का नाम आना अपने आप में साबित करता है कि इसमें कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता है।
 
उन्होंने कहा कि यही कारण है कि मिशेल की गिरफ्तारी से कांग्रेस सबसे ज्यादा घबराई नजर आई और उसने उसके लिए सबसे पहले अपना अधिवक्ता भेजा। कांग्रेस रक्षा सौदों के नाम पर बड़े-बड़े घोटालों को अंजाम देती रही है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस चोरी और सीनाजोरी करती है। इस वक्त चोर मचाए शोर वाली स्थिति है। अगस्ता मामले में कांग्रेस एक बार फिर बेनकाब हुई है। देश की आवश्यकताओं की समय से पूर्ति नहीं होने पर देश की सुरक्षा पर असर पड़ता है। कांग्रेस अगर रिश्वतखोरी ना करती तो देश की सुरक्षा के मोर्चे पर जो एक लम्बे समय तक इंतजार करना पड़ा है, उससे बचा जा सकता था।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। दूध का दूध और पानी का पानी जनता के सामने आ रहा है। कांग्रेस को देश की जनता अवश्य सजा देगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

पीएम ऑफिस पहुंचाई गई फुकुशिमा की मिट्टी, पहली बार होगा इसका इस्तेमाल

बिहार में एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या की, पुलिस को कर्जदार होने का अंदेशा

शेयर बाजार में बिकवाली का जोर, निफ्टी 25,000 से नीचे, क्यों बिगड़ी बाजार की चाल?

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 40 करोड़ की 4 किलोग्राम कोकीन जब्त, 1 यात्री गिरफ्तार

अगला लेख