अहमदाबाद के स्टार्टअप ने खोजा 'प्लास्टिक का विकल्प', गन्ना, मक्का और शकरकंद से बन रही बोतलें-थैलियां

Webdunia
गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (13:55 IST)
Photo - Twitter
अहमदाबाद। देश-दुनिया में जब भी प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के विषय में चर्चाएं होती है, तब सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि इसके विकल्प के रूप में क्या उपयोग में लिया जाए? हमारे पास ऐसा क्या है जिसमें तरल पदार्थों को भी लंबे समय तक स्टोर करके रखा जा सके। इस सवाल का जवाब और प्लास्टिक का विकल्प अहमदाबाद के एक स्टार्ट-अप ने ढूंढ निकाला है। इस टीम ने गन्ना, मक्का और शकरकंद से ऐसी बोतलें और पॉलिथीन बनाई है, जो 6 महीने बाद अपने आप नष्ट हो जाएगी।  
 
ये आविष्कार किया है फुटुर डॉट कॉम (Futur.com) नामक स्टार्ट-अप ने, जो कि भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई) द्वारा समर्थित है। इस स्टार्ट-अप द्वारा खोजे गए प्लास्टिक के इस विकल्प को गुजरात के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के साथ साथ नेशनल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने भी मान्यता दी है।
 
आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी आविष्कार को भारतीय रेलवे द्वारा प्रयोग में लिए जाने की सिफारिश की है। इन बोतलों और प्लास्टिक बैग्स को मक्का,गन्ना और शकरकंद की मदद से बनाया गया है। फिलहाल इनका परिक्षण अहमदाबाद के एक होटल और साउथ इंडिया में स्थित एक डेयरी फर्म में किया जा रहा है। अगर यह परिक्षण सफल रहा तो इन्हे जल्द ही मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। 
 
स्टार्ट-अप संस्थान से जुड़े एक शोधकर्ता के अनुसार ये प्लास्टिक पूरी तरह एनवायरनमेंट फ्रेंडली है और यह इस्तेमाल किए जाने के महज 180 दिनों के बाद अपने आप नष्ट हो जाएगा। अभी इसे तैयार करने के लिए रॉ मटेरियल दक्षिण अफ्रीका से मंगवाया जाता है, जो कि प्लास्टिक की तुलना में काफी हल्का होता है। यह उत्पाद पूरी तरह से सुरक्षित हैं। जाने-अनजाने में अगर कोई जानवर भी इन्हे खा ले, तो उसे कोई तकलीफ नहीं होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

चुनाव आयोग की धोखाधड़ी के 100 फीसदी सबूत, राहुल गांधी के आरोप पर क्या कहा EC ने

भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील की मुख्य बातें, जानिए किस क्षेत्र को मिलेगा कितना फायदा

1,400 रुपए टूटा सोना, चांदी में 3,000 रुपए की गिरावट

POCSO कानून में बदलाव की मांग, क्या 18 से घटाकर 16 होगी सहमति से संबंध बनाने की वै‍धानिक उम्र, SC से किसने की सिफारिश

Maharashtra : दही हांडी उत्सव से पहले सरकार का बड़ा ऐलान, 1.5 लाख 'गोविंदाओं' का होगा बीमा, जानिए क्‍या है योजना...

अगला लेख