Biodata Maker

DNA सैंपल से हुई विजय रुपाणी के शव की पहचान, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गई थी जान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 15 जून 2025 (13:27 IST)
DNA of Vijay Rupani : अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले 32 लोगों की शिनाख्त डीएनए परीक्षण के जरिए कर ली गई है। इनमें गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी के शव की पहचान भी कर ली गई है। उनके परिवार को भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार राजकोट में होगा। ALSO READ: एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से
 
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया दुर्घटना के दौरान मृत्यु हो गई थी। आज सुबह करीब 11:10 बजे उनका डीएनए मैच हो गया है। उन्होंने कई वर्षों तक राज्य के लोगों के लिए काम किया।
 
रुपाणी के जन्म के बाद में उनका परिवार भारत आकर राजकोट में बस गया। उन्होंने बीए और एलएलबी की डिग्री हासिल की। छात्र जीवन से ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सक्रिय सदस्य रहे। यहीं से उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई। आपातकाल के दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा, जिससे उनकी राष्ट्रवादी विचारधारा और मजबूत हुई। वे राजकोट नगर निगम में पार्षद चुने गए और मेयर के पद तक पहुंचे। रूपाणी को 2002 में गुजरात पर्यटन बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया। 2006 से 2012 तक वे राज्यसभा सांसद रहे। 2014 में राजकोट पश्चिम विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर वे पहली बार गुजरात विधानसभा के सदस्य बने। नवंबर 2014 में उन्हें आनंदीबेन पटेल सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया।
 
 
विजय रूपाणी गुजरात की राजनीति में शांति, अनुभव और संगठन क्षमता का पर्याय रहे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के विकास महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका राजनीतिक सफर एक जनसेवक के रूप में शुरू हुआ और धीरे-धीरे एक वक्त वह भी आया, जब वे राज्य के सर्वोच्च पद पर पहुंचे। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका ने निकाला, बाबा सिद्दीकी और मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड, सलमान खान के फायरिंग में भी नाम आया था सामने

करारी हार के बाद राजनीति के साथ क्या बिहार छोड़ देंगे प्रशांत किशोर, JDU को दी बड़ी चुनौती

15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मुफ्त आधार बायोमेट्रिक अपडेट, UIDAI ने 1 साल तक हटाए सभी शुल्क

तेजस्वी यादव बैठक में भावुक हुए, कहा- आप किसी और को भी चुन सकते हैं अपना नेता

आतंकी उमर का दिल्ली ब्लास्ट से पहले का वीडियो, अंग्रेजी में आत्मघाती हमले पर बोलता दिखा

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की नीतियों का उत्कृष्ट परिणाम, छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार में उत्तरप्रदेश का दबदबा

भारत में जारी हो रहे हैं ई पासपोर्ट, क्या है इसमें खास, पुराने पासपोर्ट का क्या होगा?

LIVE: बिहार में शपथ ग्रहण की तैयारी, नीतीश आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

असम में मतदाता सूची का 'गहन' नहीं 'विशेष पुनरीक्षण' क्यों?

Delhi Blast : ED ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जवाद अहमद को किया अरेस्‍ट, 25 कैंपस पर छापेमारी

अगला लेख