Hanuman Chalisa

Vaccine के डबल डोज के बाद भी संक्रमित कर देता है Corona का डेल्टा वेरियेंट, लेकिन...

Webdunia
गुरुवार, 10 जून 2021 (13:23 IST)
नई दिल्ली। आखिर वैक्सीन (Vaccine) की डबल डोज के बाद भी कोई व्यकित कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण का शिकार क्यों हो जाता है? इसका खुलासा दिल्ली एम्स ने एक स्टडी में किया है। दरअसल, कोरोना के डेल्टा वेरियेंट B.1.617.2 के चलते ही ज्यादातर लोग वैक्सीनेशन के बाद भी संक्रमित हुए हैं। यह वेरिएंट सबसे पहले भारत में ही पाया गया था। 
 
इस अध्ययन में यह भी खुलासा हुआ है कि भले ही लोग टीकाकरण के बाद संक्रमण का तो शिकार हुए, लेकिन ज्यादातर उनमें सिर्फ तेज बुखार जैसे लक्षण दिखाई दिए। इनमें से कोई भी गंभीर बीमारियों का शिकार नहीं हुआ। 
 
63 लोगों पर किया गया अध्‍ययन : AIIMS ने अपने अध्ययन में 63 ऐसे लोगों को शामिल किया था, जिन्हें वैक्सीन लगने के बाद कोरोना संक्रमण हुआ था। इनमें से 36 ऐसे लोग थे, जिन्हें टीके की दोनों खुराक लग चुकी थीं, जबकि 27 लोगों को टीके का पहला डोज लग चुका था। इनमें 10 कोविशील्ड और 53 को कोवैक्सीन लगाई गई थी। इन 63 लोगों में 61 पुरुष थे, जबकि 22 महिलाएं थीं।
 
... और सबसे बड़ी राहत की बात : राहत की बात यह रही ये सभी लोग कोरोना संक्रमण का शिकार तो हुए, लेकिन इनमें से किसी की भी मौत नहीं हुई। अर्थात कोरोना ने इनको गंभीर नुकसान नहीं पहुंचाया। इनमें से ज्यादातर लोगों को 5-7 दिनों तक बहुत ज्यादा बुखार रहा था।  
 
एम्स के अध्ययन के मुताबिक वैक्सीन के दोनों डोज लेने वाले 60 प्रतिशत लोग डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित हुए, जबकि एक डोज लेने वाले 77 फीसदी लोग इस वेरिएंट से संक्रमित हुए। इस रिसर्च में एक चीज अच्छी पाई गई, वह यह कि कोविशील्ड और कोवैक्सिन दोनों ही वैक्सीन लगवाने वालों में वायरल लोड का स्तर काफी ज्यादा पाया गया। हालांकि अभी इस स्टडी की समीक्षा होना बाकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

अगला लेख