लापता वायुसैनिक विमान के न मिलने से चिंताएं बढ़ीं

Webdunia
शनिवार, 23 जुलाई 2016 (22:27 IST)
चेन्नई। भारतीय वायुसेना के 29 लोगों को ले जा रहे एएन32 विमान के लापता होने के बाद से उसका कोई पता नहीं लगने के कारण चिंताएं बढ़ रही हैं जबकि पता लगाने वाले दलों ने बंगाल की खाड़ी में अपने प्रयास तेज कर दिए हालांकि बंगाल की खाड़ी में खराब मौसम एक अड़चन बन सकता है।
 
रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर सुबह यहां पहुंचे तथा उन्होंने करीब दो घंटे तक हवाई दौरा किया। नौसेना एवं तटरक्षक बल की पनडुब्बियों सहित 18 पोत तथा आठ विमान लापता विमान को ढूंढने के लिए लगाए गए हैं। 
 
भारतीय वायुसेना का रूस में निर्मित यह विमान ताम्बरम वायुसेना ठिकाने से पोर्ट ब्लेयर के लिए उड़ान भरने के कुछ ही घंटे बाद लापता हो गया। इसका अंतिम रेडियो संपर्क उड़ान भरने के 16 मिनट बाद सुबह आठ बजकर 46 मिनट पर हुआ था।
 
अधिकारियों के लिए चिंताएं बढ़ती जा रही हैं, क्योंकि समय बीतता जा रहा है तथा अभियान से अभी तक कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिला। विमान लापता होने की खबर मिलने के कुछ ही समय बाद यह अभियान शुरू कर दिया गया था।
 
रक्षा सूत्रों ने बताया कि पर्रिकर ने इस अभियान की स्वयं समीक्षा की तथा निर्देश दिया कि यदि इस उद्देश्य के लिए अधिक संसाधनों की जरूरत है तो उन्हें इस काम में लगाया जा सकता है। 
 
रक्षामंत्री को उन कठिन परिस्थितियों के बारे में अवगत कराया गया जिनमें पिछले 24 घंटे में यह अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि समुद्र बहुत अशांत है तथा क्षेत्र में गहरे बादल छाए हुए हैं। पर्रिकर ने सभी कमांडरों को निर्देश दिया कि वे परिवारों से संपर्क बनाएं रखें और उन्हें सूचनाएं मुहैया कराएं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi Speech : जकूजी, स्टाइलिश बाथरूम और शीशमहल, लोकसभा में 1 घंटे 36 मिनट का PM मोदी का भाषण, जानिए प्रमुख बिंदु

आतिशी की बढ़ीं मुश्किलें, मानहानि मामले में BJP नेता की याचिका पर नोटिस जारी

हरियाणा के CM सैनी का दावा, अनिल विज मुझसे नाराज नहीं

दिल्ली चुनाव 2025: त्रिकोणीय मुकाबला या बहुमत का संकट? कौन बनेगा सत्ता का असली दावेदार?

इतना है भारतीय महिलाओं का गोल्ड पावर कि कई देशों का गोल्ड रिजर्व भी है इनसे पीछे, जानिए पूरी डीटेल

सभी देखें

नवीनतम

Ravinder Singh Negi : रविंदर सिंह नेगी की प्रोफाइल, PM मोदी ने छुए पैर, क्या पटपड़गंज में फहरा पाएंगे BJP की विजयी पताका

Delhi Election : भाजपा और AAP ने लगाए फर्जी मतदान के आरोप

LIVE: Delhi Exit Poll में दिल्ली में किसकी सरकार? जानिए क्या कहते हैं एक्जिट पोल

LIVE: दिल्ली में शाम 5 बजे तक 58 प्रतिशत मतदान, सीलमपुर सीट पर हंगामा

विजय दुर्ग के नाम से जाना जाएगा सेना का पूर्वी कमान हेडक्वॉर्टर फोर्ट विलियम, जानें क्या है इसका इतिहास?

अगला लेख