चीन के दबाव में झुका एयर इंडिया, ताइवान का नाम किया 'चीनी ताइपे'

Webdunia
गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (10:25 IST)

एयर इंडिया ने चीन के दबाव में अपनी वेबसाइट पर ताइवान का नाम बदलकर चीनी ताइपे करने का फैसला किया है। शंघाई स्थित एयर इंडिया के कार्यालय में सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ चाइना की ओर से 25 अप्रैल 2018 को एक लेटर भेजा गया था। जिसमें एयर इंडिया को 25 जुलाई तक ताइवान का नाम बदलकर चीनी ताइपे करने के लिए कहा गया था।
 

 
एअर इंडिया की वेबसाइट पर ताइवान को स्वतंत्र देश के रूप में दिखाया जा रहा था, जिस पर चीन को आपत्ति थी और उसने इस पर विरोध भी जताया था। इसके बाद एअर इंडिया ने चीन के दबाव में झुकते हुए ताइवान 25 जुलाई से पहले ही ताइवान को चीनी ताइपे लिखना शुरू कर दिया है। 
 
एयर इंडिया से पहले सिंगापुर, जापान और एयर कनाडा की एयरलाइंस भी अपनी वेबसाइट पर ताइवान का नाम बदल चुके हैं। माना जा रहा है कि भारत ने यह कदम चीन के साथ अपने संबंधों को सुधारने के लिए उठाया है। 
 
चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, हालांकि ताइवान 1949 में चीनी गृह युद्ध खत्म होने के बाद ताइवान अपनी अलग सरकार चलाता है। चीन ताइवान की स्वतंत्रता को स्वीकार नहीं करता है इसलिए उसने अंतरराष्ट्रीय संगठनों को ताइवान को चीन का हिस्सा मानने की हिदायत दी है। यहीं वजह है कि अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा ताइवान का नाम चीनी ताइपे प्रयोग किया जाता है
 
भारत का ताइवान के साथ किसी भी तरह का कूटनीतिक संबंध नहीं है, लेकिन उसके साथ आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध बने हुए हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

mumbai train blasts : 2006 मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट केस में सभी 12 आरोपी बरी, पीड़ितों ने कहा- न्याय की हत्या कर दी गई

Jagdeep Dhankhar : क्या है अनुच्छेद 67 (ए), जिसका उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफे में किया जिक्र

हम समाचार और YouTube इंटरव्यू नहीं देखते, CJI बीआर गवई ने क्‍यों की यह टिप्‍पणी

जगदीप धनखड़ : प्रोफाइल

Jagdeep Dhankhar : संसद के मानसून सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद से दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य को बताया वजह

अगला लेख