जुलाई का वेतन अगले सप्ताह तक दिया जा सकता है : एयर इंडिया

Webdunia
शुक्रवार, 10 अगस्त 2018 (23:56 IST)
मुंबई। कर्ज के बोझ से दबी सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों को जुलाई महीने के वेतन का भुगतान नहीं किया है। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले सप्ताह तक वेतन का भुगतान करने के लिए सभी प्रयास कर रही है।

 
अपने कर्मचारियों को भेजे संदेश में उसने कहा है कि वेतन भुगतान में देरी उसके नियंत्रण से बाहर की वजह से है। यह लगातार 5वां महीना है, जब राष्ट्रीय विमानन कंपनी द्वारा कर्मचारियों को वेतन देने में विलंब हुआ है। आमतौर पर कंपनी महीने की 30 या 31 तारीख को वेतन का भुगतान कर देती है। 
 
इससे पहले मार्च, अप्रैल, मई और जून में भी एयर इंडिया समय पर वेतन नहीं दे पाई थी। एयर इंडिया के स्थायी कर्मचारियों की संख्या 11,000 से अधिक है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख