Hanuman Chalisa

हवाई यात्रियों की संख्या 23 प्रतिशत बढ़ी

Webdunia
मंगलवार, 21 जून 2016 (09:17 IST)
नई दिल्ली। इस साल जनवरी से मई के बीच में देश में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या 22.87 प्रतिशत बढ़कर 396.04 लाख पर पहुंच गई। गत वर्ष पहले पांच महीने में यात्रियों की संख्या 322.32 प्रतिशत रही थी। 
     
पिछले वित्त वर्ष में इस क्षेत्र में 22 फीसदी की विकास दर रही थी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले सप्ताह ही नई उड्डयन नीति को मंजूरी दी है जिसमें पांच साल में देश में हवाई सफर करने वालों की संख्या मौजूदा आठ करोड़ सालाना से बढ़ाकर 30 करोड़ करने का लक्ष्य रखा है। 
 
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पहले पांच महीने में सबसे ज्यादा 37.6 प्रतिशत यात्रियों ने इंडिगो को चुना। इसके बाद 17.3 प्रतिशत हिस्सेदारी जेट एयरवेज की तथा 15.5 प्रतिशत एयर इंडिया की रही।
      
घरेलू रूटों पर मई महीने में कुल 86.69 लाख यात्रियों ने हवाई सफर किया जो इस साल किसी अन्य महीने की तुलना में सबसे अधिक है। इसका प्रमुख कारण छुट्टियों के कारण लोगों की आवाजाही का बढ़ना रहा। अप्रैल की तुलना में सभी एयरलाइंसों के यात्रियों की संख्या में इजाफा देखा गया।(वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

अगला लेख