दिल्ली में जहरीली हवा से हाहाकार, AQI खतरनाक स्तर पर, रद्द हो सकता है मैच

Webdunia
रविवार, 3 नवंबर 2019 (13:40 IST)
नई दिल्ली। बारिश के बाद भी दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषण से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। प्रदूषण का स्तर 'गंभीर श्रेणी' में बना हुआ है। रविवार को एयर क्वॉलिटी इंडेक्स में प्रदूषण का स्तर दिल्ली-एनसीआर में 600 पार हो चुका है। भारत और बांग्लादेश के बीच आज दिल्ली में खेले जाने वाले T-20 मैच पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि 0-50 तक का AQI 'अच्छा' माना जाता है। 51-100 तक 'संतोषजनक', 101-200 'मध्यम', 201-300 'खराब', 301-400 'बहुत खराब' और इससे ऊपर गंभीर श्रेणी में आता है। 500 के ऊपर AQI गंभीर और आपतकाल स्थिति के लिए होता है।

धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली : आज सुबह दिल्ली धुंध की चादर में लिपटी रही और इस दौरान न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। धुंध के कारण दृश्यता खराब रही।

दिल्ली से 32 उड़ानें डायवर्ट: खराब मौसम की वजह से हवाई यातायात पर बुरा असर पड़ा। दिल्ली से 32 उड़ानों को डायवर्ट किया गया है।

ALSO READ: प्रदूषण से घुट रहा दिल्ली का दम, जहरीली हवा से कम हो गए दिल्ली वालों की उम्र के 10 साल...
बारिश के बाद भी राहत नहीं : लोगों को उम्मीद थी कि बारिश की वजह से लोगों को प्रदूषण से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ।
 
 
हेल्थ इमरजेंसी : प्रदूषण की वजह से दिल्ली में यहां लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इस वजह से यहां हेल्थ इमर्जेंसी घोषित की गई है। 5 नवंबर तक सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। दिल्ली-एनसीआर में निर्माण कार्यों पर 5 नवंबर तक रोक लगा दी गई। ठंड का मौसम खत्म होने तक आतिशबाजी भी बैन है।

क्या मास्क पहनकर मैच खेलेंगे खिलाड़ी : आज दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी 20 मैच खेला जाएगा। मैच से पहले कई खिलाड़ियों ने मास्क पहनकर प्रैक्टिस की थी। अब सवाल यह उठ रहा है कि प्रदूषण की वजह से क्या खिलाड़ी मास्क पहनकर मैच खेलते दिखाई देंगे। मैच को रद्द भी ‍किया जा सकता हैैै। 
Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

UN ने कहा, TRF ने पहलगाम हमले के स्थल की तस्वीर प्रकाशित की, 2 बार ली थी जिम्मेदारी

भीषण भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, क्या होगा भारत पर असर?

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

LIVE: रूस के कुरील द्वीप और जापान के होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी

अगला लेख