दिल्ली में AQI में आया सुधार, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024 (12:12 IST)
Air quality in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली (New Delhi) में वायु गुणवत्ता मामूली सुधार के बाद शुक्रवार को 'खराब' श्रेणी में पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 281 दर्ज किया गया और तड़के 'स्मॉग' (haze due to pollution) की परत छाई रही।ALSO READ: प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पराली जलाने पर 3 सरकारों को लगाई फटकार
 
इन इलाकों में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में : दिल्ली के मुंडका, पंजाबी बाग, रोहिणी, बवाना, जहांगीरपुरी, आनंद विहार, अलीपुर, अशोक विहार, बुराड़ी, सोनिया विहार और मंदिर मार्ग जैसे इलाकों में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में रही। 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।ALSO READ: Severe air pollution in Delhi: दिल्ली में जानलेवा प्रदूषण, AQI बहुत खराब श्रेणी में
 
न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज : इस बीच दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राजधानी में सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 76 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन में आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख