बोले नागर विमानन मंत्री, हवाई यात्रा वर्षांत तक कोविड 19 से पूर्व स्तर पर पहुंचने की उम्मीद

Webdunia
मंगलवार, 17 नवंबर 2020 (08:33 IST)
हैदराबाद। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को साल के अंत या अगले साल की शुरुआत तक हवाई यात्रा के कोविड-19 से पूर्व के स्तर तक पहुंचने का भरोसा जताया। वे इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 'डेक्कन डायलॉग' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
ALSO READ: COVID-19 : पूर्ण बंदी के बाद 1 करोड़ से अधिक यात्रियों ने की हवाई यात्रा
 उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के 2 महीने 2 दिन बाद हमने 25 मई से हवाई यात्रा शुरू की थी। तब 30,000 यात्री प्रतिदिन की इजाजत दी गई थी।
 
पुरी ने कहा कि 2-3 दिन पहले मेरे हिसाब से दिवाली से पहले हमने 2,25,000 यात्रियों के साथ उड़ान भरी। हम धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से हवाई यात्रा की क्षमता को खोल रहे हैं और अब तक 70 प्रतिशत खोल चुके हैं। उन्होंने अपने सहकर्मियों से इसे 80 प्रतिशत तक ले जाने के लिए कहा है।
 
उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि 31 दिसंबर या उसके तुरंत बाद यानी कि 1-2 हफ्तों में हम कोविड-19 से पूर्व के स्तर तक पहुंच जाएंगे। पुरी ने कहा कि उस स्तर पर पहुंच के लिए भी मौजूदा सुरक्षा एवं सफाई प्रोटोकॉल को और मजबूत करना होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

अगला लेख