पायलट की सूझबूझ से बची 176 यात्रियों की जान, हो सकता था कोझिकोड जैसा विमान हादसा

Webdunia
शनिवार, 8 अगस्त 2020 (17:53 IST)
रांची। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होने से टल गया। रांची से मुंबई जाने वाली एयर एशिया की फ्लाइट के टेक ऑफ के दौरान बर्ड हीटिंग के कारण पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर टेकऑफ रोकनी पड़ी। खबरों के अनुसार फ्लाइट में 176 यात्री सफर कर रहे थे।
 
रांची से मुंबई के लिए शनिवार को एयर एशिया के एक विमान के उड़ान भरने के दौरान एक पक्षी के उससे टकरा जाने पर उड़ान रोक दी गई।
 
यह घटना केरल के कोझिकोड हवाईअड्डे पर शुक्रवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के रनवे से फिसल कर 35 फुट गहरी खाई में गिर जाने और उसके दो टुकड़े हो जाने के एक दिन बाद हुई। दुबई से आई उड़ान में 190 लोग सवार थे।
 
रांची की घटना के बारे में एयर एशिया के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी के विमान वीटी-एचकेजी का परिचालन रांची से मुंबई के लिए उड़ान संख्या आई5-632 के तौर पर किया जा रहा था। 8 अगस्त 2020 को उड़ान भरने के निर्धारित समय पूर्वाह्न 11 बजकर 50 मिनट के समय एक पक्षी इससे टकरा गया।

उन्होंने बताया कि पायलट ने उड़ान भरने की प्रक्रिया रोक दी और मौजूदा समय में विमान का निरीक्षण किया जा रहा है।
 
प्रवक्ता ने बताया कि विमान को परिचालित करने की अनुमति मिलते ही इसके अपने गंतव्य के लिये उड़ान भरने का कार्यक्रम है। प्रवक्ता ने कहा कि एयर एशिया इंडिया अपने यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है और उड़ान में देरी से हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करती है। (इनपुट भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

टोल कलेक्‍शन में उत्तर प्रदेश टॉप पर, 7060 करोड़ रुपए की हुई कमाई

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

Meta ने Facebook और Instagram की सामग्री पर नहीं लगाई लगाम, तुर्किए सरकार ने लगाया जुर्माना Turkish government fined Meta

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा, वक्फ की 90 फीसदी से अधिक संपत्ति विवादित

Waqf Amendment Bill को लेकर मोदी सरकार पर भड़के औवेसी, बोले मैं गांधी के तरह बिल फाड़ता हूं

अगला लेख