Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन, बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

Advertiesment
ajit pawar plane crash
Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को एक बड़े विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। अजित पवार के परिवार के लोग दिल्ली से बारामती की और रवाना हो गए।
 
लैंडिंग से पहले हुए हादसे के बाद विमान में आग लग गई और विमान के आगे का हिस्सा पूरी तरह जल गया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद हैं। विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। डीजीसीए ने विमान हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत की पुष्‍टि की दी। 
 
अजित पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर बारामती में एक सभा में शामिल होने आए थे। घटनास्थल से दिल दहलाने वाले वीडियो सामने आए हैं।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। अजित पवार के समर्थक शोक में डूब गए। अजित पवार के परिजन दिल्ली से बारामती की और रवाना हो गए।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CM योगी आदित्यनाथ के समर्थन में रो-रो कर इस्तीफा देने वाले GST के डिप्टी कमिश्नर की खुली पोल, फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी लेने का आरोप