अकबर रोड हुआ महाराणा प्रताप रोड...

Webdunia
बुधवार, 9 मई 2018 (14:10 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली का अकबर रोड क्या अब महाराणा प्रताप रोड के नाम से जाना जाएगा? हालांकि ऐसा है नहीं लेकिन किसी व्यक्ति अकबर रोड के संकेतक पर महाराणा प्रताप रोड का पोस्टर चस्पा कर दिया। 
 
एएनआई ने एक फोटो ट्‍वीट किया है, जिसमें अकबर रोड के संकेतक पर महाराणा प्रताप रोड लिखा हुआ है। बाद एएनआई ने ही एक अन्य ट्‍वीट किया है, जिसमें उस पोस्टर को हटाते हुए दिखाया गया है। इस पोस्टर को अकबर रोड को महाराणा प्रताप रोड किए जाने की मांग से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

History of Maharana Pratap : महाराणा प्रताप का इतिहास...
 
इस पोस्टर की चर्चा इसलिए भी ज्यादा हो रही है क्योंकि आज यानी बुधवार को महाराणा प्रताप की जयंती है, जो कि मेवाड़ के शासक थे और उन्होंने ताउम्र अकबर से लोहा लिया था। अकबर रोड पर कांग्रेस का मुख्यालय भी है। गौरतलब है कि सरकार औरंगजेब मार्ग का नाम बदलकर अब्दुल कलाम मार्ग कर दिया था। 
 
कौन थे महाराणा प्रताप : महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई, 1540 ईस्वी को राजस्थान के कुंभलगढ़ दुर्ग में हुआ था। महाराणा प्रताप की जयंती विक्रमी संवत कैलेंडर के अनुसार प्रतिवर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाई जाती है।
 
महाराणा प्रताप ने भगवान एकलिंगजी की कसम खाकर प्रतिज्ञा ली थी कि जिंदगीभर उनके मुख से अकबर के लिए सिर्फ तुर्क ही निकलेगा और वे कभी अकबर को अपना बादशाह नहीं मानेंगे। अकबर ने उन्हें समझाने के लिए चार बार शांति दूतों को अपना संदेशा लेकर भेजा था लेकिन महाराणा प्रताप ने अकबर के हर प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया था।
 
महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक गोगुंदा में हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि महाराणा प्रताप तब 72 किलो का कवच पहनकर 81 किलो का भाला अपने हाथ में रखते थे। भाला, कवच और ढाल-तलवार का वजन कुल मिलाकर 208 किलो था। राणा 208 किलो वजन के साथ युद्ध के मैदान में उतरते थे। 
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख