अखिलेश यादव ने बताया, भाजपा राज में क्या क्या ठीक नहीं है?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 8 अप्रैल 2025 (12:58 IST)
Akhilesh Yadav attacks bjp : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा सरकार को मुद्रा योजना, रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दामों और शेयर मार्केट में मची तबाही आदि मुद्दों पर घेरा। उन्होंने 8 पाइंट्स में बता दिया कि भाजपा राज में क्या क्या ठीक नहीं है। ALSO READ: मुद्रा लोन के 10 साल, लाभार्थियों से क्या बोले पीएम मोदी?
 
सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में यादव ने लिखा, सिवाय निम्नांकित के भाजपा राज में सब ठीक है : मुद्रा योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर, उसके विरोधाभासी आंकड़ों से देश में भाजपा सरकार के 33 लाख करोड़ रुपए के घपले-घोटाले की पोल खुल गई। निवेशकों के 19 लाख करोड़ भस्म हो गए। रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी दो रुपए प्रति लीटर बढ़ गई।
 
उन्होंने कहा कि देश के सर्व प्रधान संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। कानपुर में अफवाह फैलाकर शांति भंग करने के मामले में भाजपाई और उनके संगी-साथियों पर प्राथमिकी हुई। यूपी में एक नौकरशाह के सत्ता की छत्रछाया में अकूत धन-संपत्ति कमाने की खबर सरेआम हो गई।
<

सिवाय निम्नांकित के भाजपा राज में सब ठीक है :

- मुद्रा योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर, उसके विरोधाभासी आँकड़ों से देश में भाजपा सरकार के 33 लाख करोड़ के घपले-घोटाले की पोल खुल गयी।
- निवेशकों के 19 लाख करोड़ भस्म हो गये।
- ⁠रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ।
- ⁠पेट्रोल पर…

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 8, 2025 >
उल्लेखनीय है कि मुद्रा योजना को आज 10 साल पुरे हुए हैं। शेयर बाजार में ब्लैक मंडे की वजह से निवेशकों के 19 लाख करोड़ खत्म हो गए। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए तो पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी। हालांकि सरकार की तरफ से कहा गया कि तेल कं‍पनियां इस भार को वहन करेगी। 
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

अलीगढ़ में बड़े अवैध धर्मांतरण नेटवर्क का पर्दाफाश, 97 हिंदू महिलाएं लापता

LIVE: संसद का मानसून सत्र आज से होगा शुरू, जबरदस्त हंगामे के आसार

Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा बारिश का इंतजार, यूपी में थमा बारिश का सिलसिला, जानें अन्य राज्यों का मौसम

अब वे हमारे साथ नहीं, शशि थरूर को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बयान ने मचाई हलचल, क्या होने वाली है CWC से छुट्टी

सड़क हादसों में 6 कांवड़ियों की मौत, 20 अन्य घायल

अगला लेख