अमित शाह को अखिलेश की चेतावनी, CAA पर होगी महाभारत

Webdunia
रविवार, 12 जनवरी 2020 (19:31 IST)
एटा। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संशोधित नागरिकता कानून (CAA) वापस लेने के बारे में गृह मंत्री अमित शाह के 'एक इंच भी पीछे नहीं हटने के बयान' पर रविवार को कहा कि अगर सरकार नहीं मानी तो 'महाभारत' होगी।
 
अखिलेश ने सीएए पर एक इंच भी पीछे नहीं हटने के शाह के बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, 'आपने महाभारत पढ़ी है? उसमें भी कहा गया था कि सूई की नोक बराबर भी जमीन नहीं देंगे। उसके बाद क्या हुआ? सीएए पर अगर सरकार नहीं मानी तो महाभारत होगी।'
 
उन्होंने कहा कि लोकसभा में कानून पास करते समय विपक्ष में सांसदों की संख्या काफी कम थी। वे जितना विरोध कर सकते थे, किया लेकिन वह कानून बन गया। सरकार ने लोकसभा में सांसदों के विरोध को नहीं माना और इसीलिए देश की जनता सड़कों पर उतरी है।
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएए के लोकसभा और राज्यसभा से पारित हो जाने के बाद भाजपा के लोग उसके बारे में जनता को बताने के लिये निकले हैं। भाजपा के लोग तो खुद ही इस कानून को नहीं समझ पाये। वे जनता को क्या समझाएंगे?
 
उन्होंने कहा कि हमारे देश में नागरिकता धर्म के आधार पर नहीं दी जाती। सरकार ने संविधान का उल्लंघन करते हुए सीएए पारित कराया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अमित शाह ने बंगाल में CFSL की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया

सस्ता हुआ कमर्शिअल गैस सिलेंडर, क्या है नई कीमत?

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

तेज प्रताप ने लालू यादव को लेकर क्या कहा, किसे बताया जयचंद जैसा लालची?

देश में 9 दिन में बढ़े 3138 कोरोना मरीज, किस राज्य में कितने मरीज?

अगला लेख