हैदराबाद की जेल से रिहा होने के बाद समर्थकों से क्या बोले अल्लू अर्जुन?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 14 दिसंबर 2024 (09:22 IST)
allu arjun news in hindi : पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को तेलंगाना उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के बाद शनिवार को जेल से रिहा कर दिया गया। उच्च न्यायालय से राहत मिलने के बावजूद अर्जुन को शुक्रवार रात जेल में ही बितानी पड़ी क्योंकि अधिकारियों को देर रात तक जमानत आदेश की प्रति नहीं मिली थी। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने समर्थकों को धन्यवाद भी दिया। 
 
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कहा कि मैं आपके प्यार और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं। मैं अपने सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और मैं सहयोग करूंगा। मैं एक बार फिर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करना चाहता हूं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी जो हुआ उसके लिए हमें खेद है। मैं समर्थन के लिए परिवार के साथ हूं, मैं जो कुछ भी कर सकता हूं, मैं उनके लिए करूंगा।
 
 
रेड्डी ने कहा कि आपको सरकार और विभाग से पूछना चाहिए कि उन्होंने आरोपी को रिहा क्यों नहीं किया। उच्च न्यायालय का आदेश बहुत स्पष्ट है। जैसे ही आपको (जेल अधिकारियों को) आदेश प्राप्त होता है, उन्हें तुरंत रिहा करना होता है। स्पष्ट आदेश के बावजूद उन्होंने रिहा नहीं किया, उन्हें जवाब देना होगा। यह एक अवैध हिरासत है। हम कानूनी कदम उठाएंगे।
 
उनके अनुसार अर्जुन को जेल में विशेष श्रेणी के कैदी के तौर पर रखा गया था। अल्लू अर्जुन को शुक्रवार सुबह उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया था।
 
गिरफ्तारी के बाद उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि, उसके वकीलों ने उच्च न्यायालय का रुख किया और अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत मिल गई।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

cease fire: अमेरिकी राजदूत ने किया दावा, सीरिया और इजराइल संघर्ष विराम पर सहमत

अश्विनी वैष्णव ने बताया, कब मिलेगी भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप?

24वीं बार दागी गई ट्रंप मिसाइल, कांग्रेस ने पीएम मोदी से की यह मांग

पाकिस्तान ने आतंकी नेटवर्क ध्वस्त होने का किया दावा, पहलगाम हमले से लश्कर का संबंध होने से इंकार

LIVE: प्रियंका गांधी ने कहा, विपक्ष को डराना नामुमकिन, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बघेल के साथ

अगला लेख