Hanuman Chalisa

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा कड़ी, 2 जुलाई से यात्रा

Webdunia
गुरुवार, 30 जून 2016 (09:58 IST)
नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी हमले में आठ सीआरपीएफ कर्मियों के शहीद होने के तथ्य को ध्यान में रखते हुए दो जुलाई से प्रारंभ हो रही अमरनाथ यात्रा के दोनों मार्गों की सुरक्षा कड़ी की जाएगी।
गृह मंत्रालय के अधिकारी हिमालय में 12756 फुट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जम्मू कश्मीर सरकार के सतत संपर्क में हैं।
 
इन दोनों मार्गों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के 12,500 कर्मी और जम्मू और कश्मीर पुलिस के 8000 कर्मी तैनात किए जाएंगे। एक मार्ग दक्षिण कश्मीर के पहलगाम से है जबकि दूसरा उत्तरपूर्व के सोनमार्ग के जरिए है। 
 
अधिकारियों ने बताया कि बाहरी क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई दलों के अलावा सैन्यकर्मी भी तैनात किए जाएंगे। इन दोनों मार्गों पर संचार नेटवर्क और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुधारने का प्रयास भी चल रहा है ताकि तीर्थयात्रियों को मुश्किल यात्रा के दौरान और आपात की स्थिति में आराम रहे।
 
अधिकारी ने बताया कि वैसे तो 48 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा को लेकर कोई विशेष खतरा नहीं है लेकिन राज्य सरकार ने केंद्र की सक्रिय मदद से सभी सुरक्षा इंतजाम किए हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला, 2 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी

राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले दो एथलीट पोल वॉल्ट को रिक्शे में लेकर पहुंचे होटल (Video)

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

नीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट की NTA को कड़ी फटकार, 'पिछली गलतियों से सबक क्यों नहीं लिया?'

राजस्थान के जैसलमेर में शर्मनाक लापरवाही, खुले में मिले 500 से ज्यादा गायों के कंकाल, सवालों के घेरे में प्रशासन

अगला लेख