Hanuman Chalisa

अमरनाथ यात्रा 29 जून से होगी शुरू

Webdunia
मंगलवार, 6 जून 2017 (17:16 IST)
नई दिल्ली। इस वर्ष पवित्र अमरनाथ यात्रा 29 जून से सात अगस्त तक होगी। इसके लिए श्रद्धालुओं के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। श्रद्धालुओं का पंजीकरण 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर होगा और उन्हें अपना स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी देना होगा। एक यात्री को केवल एक ही यात्रा का परमिट मिलेगा।
             
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा की अध्यक्षता में अमरनाथ धर्मार्थ बोर्ड की बैठक में इस यात्रा के पंजीकरण के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। 
              
गृह मंत्रालय द्वारा मंगलवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस यात्रा में तेरह वर्ष से कम और पचहत्तर वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति का पंजीकरण नहीं होगा। इसके अलावा छह माह से अधिक गर्भवती महिलाएं भी इस यात्रा में भाग नहीं ले सकती हैं।  
 
श्रद्धालुओं का पंजीकरण 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर होगा और उन्हें अपना स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी देना होगा। एक यात्री को केवल एक ही यात्रा का परमिट मिलेगा। हर पंजीकरण शाखा में यात्रियों के मार्ग और दिन को तय किया गया है और इस यात्रा की निर्धारित तिथि और मार्ग से अलग यात्रा की अनुमति नहीं होगी। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख