3 दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालु

Webdunia
रविवार, 9 जुलाई 2023 (12:48 IST)
Amarnath Yatra : जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण 3 दिन तक स्थगित रहने के बाद अमरनाथ यात्रा रविवार को पंजतरणी और शेषनाग आधार शिविरों से फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी गई। साथ ही जो श्रद्धालु पहले ही दर्शन कर चुके हैं, उन्हें बालटाल आधार शिविर लौटने की अनुमति भी मिल गई है।
 
अमरनाथ गुफा के आसपास आसमान साफ दिखने के बाद अधिकारियों ने गुफा मंदिर के द्वार खोल दिए और वहां फंसे श्रद्धालुओं को दक्षिण कश्मीर के हिमालय में प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ के शिवलिंग के दर्शन करने की अनुमति दे दी।
 
घाटी में भारी बारिश के कारण फंसे 700 से अधिक अमरनाथ यात्रियों को सेना ने अनंतनाग जिले के काजीगुंड स्थित अपने शिविर में शरण दी है।
 
उल्लेखनीय है कि गुरुवार से जारी भारी बारिश की वजह से खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई थी। पहलगाम और बालटाल के रास्ते यात्रा शुरू कर दी गई है।
 
भूस्खलन की चपेट में बस : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार को एक यात्री बस भूस्खलन की चपेट में आ गई, जिससे उसमें सवार 2 यात्रियों की मौत हो गई। बचाव अभियान के दौरान तीन यात्रियों को बस से निकालकर गंदोह के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहारा के आमिर सुहैल और चंगा-भालेस्सा के मुदस्सर अली को मृत घोषित कर दिया।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख