एंटीलिया के बाहर मिली कार मामले में नया मोड़, गृहमंत्री ने कहा- स्कॉर्पियो मनसुख की नहीं

Webdunia
शुक्रवार, 5 मार्च 2021 (22:33 IST)
मुंबई। पिछले सप्ताह उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट मिले विस्फोटक से लदे वाहन के मालिक हिरेन मनसुख का शव शुक्रवार को पड़ोसी ठाणे में एक नाले के किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने 
यह जानकारी दी।
 
इस मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के बयान के बाद नया मोड़ आ गया। देशमुख ने दावा 
किया कि मृत व्यक्ति वाहन का असली मालिक नहीं है। देशमुख ने कहा कि मामले की जांच राज्य के आतंकवाद-रोधी दस्ते को सौंप दी गई है।
ALSO READ: भोपाल, इंदौर में 8 मार्च से रात्रि कर्फ्यू !, महाराष्ट्र से आने वालों के‌ लाना होगा कोविड टेस्ट रिपोर्ट
ठाणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लगभग 45 वर्षीय मनसुख गुरुवार रात को लापता हो 
गया था। मुंब्रा रेती बुंदर रोड से लगे नाले के किनारे उसका शव मिला है।
गौरतलब है कि दक्षिण मुंबई में अंबानी के बहुमंजिला घर 'एंटीलिया' के निकट 25 फरवरी को मनसुख की 
'स्कॉर्पियो' कार के अंदर जिलेटिन की छड़ें रखी हुई मिली थीं। पुलिस ने कहा था कि कार 18 फरवरी को 
एरोली-मुलुंद ब्रिज से चोरी हुई थी।
ALSO READ: देश में फिर Lockdown जैसे हालात, महाराष्ट्र में 10 हजार से ज्यादा नए मामले, इंदौर में निकले UK के 6 कोरोना स्ट्रेन
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में मनसुख का बयान दर्ज किया था। वाहनों के पुर्जों का कारोबार 
करने वाले मनसुख ने कहा था कि अपनी कार चोरी होने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दी थी। शुक्रवार दोपहर मनसुख के परिवार के सदस्यों ने ठाणे के नौपाड़ा पुलिस थाने को बताया था कि वह लापता है।
 
महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेन्द्र फड़णवीस ने मुंबई में पत्रकारों से कहा कि मुख्य गवाह की मौत से 
संकेत मिलता है कि कुछ गड़बड़ है। उन्होंने कहा कि मैं एक बार फिर मांग करता हूं कि मामले की जांच एनआईए को सौंपी जाए। '
 
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मनसुख के शव पर घाव के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम 
रिपोर्ट आनी बाकी है और महाराष्ट्र पुलिस इस मामले की जांच करने के लिए पूर्ण रूप से सक्षम है। गृहमंत्री ने यह भी कहा कि वाहन के असली मालिक ने किसी काम के लिए मनसुख को कार दी थी। 
 
फड़णवीस ने कहा कि देशमुख को इस मामले की सही जानकारी नहीं दी गई है क्योंकि मनसुख ने ही पुलिस 
को बताया था कि वह कार का मालिक है। संसदीय मामलों के मंत्री अनिल परब ने कहा कि जरूरी नहीं कि उस व्यक्ति ने सच बताया हो।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस को मामले की जांच करने दी जाए। उन्हें कुछ समय दीजिए और हमें उन पर पूरा भरोसा है। परब ने कहा कि एनआईए पहले ही समानांतर जांच कर रही है।
ALSO READ: असम चुनाव के लिए BJP ने जारी की 70 उम्मीदवारों पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट
इस बीच मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि मनसुख ने पुलिस में शिकायत की थी कि 
कुछ स्थानीय पुलिस अधिकारी और पत्रकार बीते कुछ दिन से उसे परेशान कर रहे थे।
 
अधिकारी ने दावा किया कि उसने ठाणे और मुंबई के पुलिस आयुक्तों को पत्र लिखे थे, जिनमें उसने कहा था 
कि वह इस उत्पीड़न के चलते तनाव से गुजर रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख