Hanuman Chalisa

अमित शाह बीमार, रद्द किया केरल दौरा

Webdunia
रविवार, 1 मई 2016 (14:25 IST)
तिरुवनंतपुरम। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अपना केरल दौरा रद्द कर दिया है। उन्हें 16 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए केरल में अपना प्रचार अभियान शुरू करना था।
 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि शाह को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने और 3 जनसभाओं को संबोधित करने के लिए रविवार सुबह हवाई अड्डे पहुंचना था, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से अपनी यात्रा रद्द कर दी। भाजपा प्रमुख को तिरुवनंतपुरम में दो और कोल्लम जिले के कोट्टरकारा में एक बैठक संबोधित करनी थी।
 
केरल में अब तक अपना खाता खोलने में विफल रही भाजपा ने इस बार राज्य में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए पूरी ताकत लगा दी है, जहां पिछले 30 साल से कांग्रेस नीत यूडीएफ और माकपा नीत एलडीएफ की वैकल्पिक सरकारें बनती रही हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 6 जनसभाएं संबोधित किए जाने की उम्मीद है। उनकी पहली जनसभा 6 मई को पलक्कड़ में होगी।
 
राज्य के लिए भाजपा नीत राजग का 10 सूत्री दृष्टि पत्र शनिवार को वित्तमंत्री अरुण जेटली ने जारी किया जिन्होंने कहा कि पार्टी यूडीएफ और एलडीएफ का विकल्प बनकर उभरी है।
 
भगवा दल ने भारत धर्म जन संगम (बीडीजेएस) से गठबंधन किया है, जो वेल्लापल्ली नतेसन के नेतृत्व में पिछड़े एझावा समुदाय के संगठन 'श्री नारायण धर्म परिपालन योगम' द्वारा संचालित राजनीतिक दल है। 
 
140 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा ने 97 उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं बीडीजेएस ने 37 उम्मीदवार उतारे हैं। शेष सीटें छोटे दलों के लिए छोड़ी गई हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

अगला लेख