Dharma Sangrah

अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, CAA के विरोधी दलित विरोधी

Webdunia
शनिवार, 18 जनवरी 2020 (19:50 IST)
हुबली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यह साबित करने की शनिवार को चुनौती दी कि संशोधित नागरिकता कानून किसी भी भारतीय मुस्लिम की नागरिकता छीन लेगा। साथ ही उन्होंने गांधी को यह कानून पूरा पढ़ने की सलाह भी दी।
 
सीएए का विरोध कर रहे लोगों को दलित विरोधी करार देते हुए शाह ने कहा कि नए कानून में ऐसी कोई धारा नहीं है जिसके तहत मुस्लिमों की नागरिकता ले ली जाएगी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भ्रम उत्पन्न करने की कोशिश का आरोप लगाया।
 
अमित शाह ने कहा, 'मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं...सीएए पूरी तरह पढ़ें, अगर आपको कुछ भी ऐसा मिले जो भारतीय मुस्लिमों की नागरिकता लेता हो...हमारे संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी आपके साथ चर्चा करने के लिए तैयार हैं।'
 
भाजपा के राष्ट्रव्यापी ‘जन जागरण अभियान’ के तहत सीएए पर यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर देश को धर्म के आधार पर बांटने का आरोप लगाया।
 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जद(एस), बसपा और सपा पर सीएए को लेकर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और कई अन्य भाजपा नेता रैली में शामिल हुए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ISRO ने रचा इतिहास, लांच किया सबसे भारी उपग्रह, भारतीय सेना को मिली नई ताकत

नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्‍टियों की लिस्ट

Gold : चीन का सोने को लेकर बड़ा फैसला, भारत सहित एशियाई देशों पर क्या पड़ेगा असर

उद्धव और राज ठाकरे ने फिर किया शक्ति प्रदर्शन, जानिए किस मुद्दे को लेकर मंच से भरी हुंकार

तालिबान ने भारत को दिया बड़ा ऑफर! दहशत में आ जाएगा पाकिस्तान

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: तेलंगाना में बस-ट्रक में भिड़ंत, 20 लोगों की मौत

तेलंगाना में बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, 20 लोगों की मौत, कई घायल

'मोहन' के मन में 'मोहन': सबके मन को मोहती ये तस्वीर, बताती है सीएम डॉ. यादव का भगवान श्रीकृष्ण से नाता

अफगानिस्‍तान में आया शक्तिशाली भूकंप, 7 लोगों की मौत, 150 से ज्‍यादा घायल, भारी तबाही की आशंका

हिमालय की ऊंचाइयों पर रहती हैं दुर्लभ बिल्ली और उड़न गिलहरी

अगला लेख