जद (एस) में कर्नाटक में सरकार बनाने की ताकत नहीं : अमित शाह

Webdunia
शुक्रवार, 30 मार्च 2018 (18:58 IST)
मैसुरु। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कर्नाटक की जनता से राज्य में अगली सरकार बनाने में उनकी पार्टी को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि जनता दल (सेक्यूलर) में सत्तारुढ़ कांग्रेस को उखाड़ फेंकने की ताकत नहीं है।


शाह ने यहां बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केवल भाजपा में भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की शक्ति है। जद (एस) कुछ सीटें जीतने में जरूर सफल होगी, लेकिन उसके पास अपने दम पर सरकार बनाने की क्षमता नहीं है लिहाजा लोगों को कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहिए।

दावणगेरे में हाल में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान गलत बयान देने को स्वीकार करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस पर ट्वीट करके इसे तूल देने की कोशिश की और उनसे गलती हुई है लेकिन कर्नाटक के लोग मतदान के समय गलत निर्णय नहीं लेंगे।

शाह ने अपने बयान में कहा था कि 'उच्चतम न्यायालय के एक न्यायाधीश के मुताबिक, राज्य में येदियुरप्पा की सरकार सबसे भ्रष्ट थी।' भाजपा सांसद प्रह्लाद जोशी ने तुरंत उनकी इस चूक की ओर इशारा किया, जिसके बाद उन्होंने अपनी गलती सुधार ली।

शाह ने कहा कि कांग्रेस का दावा है कि पुराने मैसुरू क्षेत्र में भाजपा के पास शक्ति नहीं है, लेकिन अब रुख बदल गया है और इस बार लोग कांग्रेस और जद (एस) दोनों को झटका देने वाले हैं। मैसुरू नगर निगम के पूर्व मेयर एवं जद (एस) के नेता संदेश स्वामी नवशक्ति समावेश के दौरान भाजपा में औपचारिक तौर पर शामिल हो चुके हैं। जद (एस) ने उन्हें नरसिम्हाराजा विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं दिया जिससे नाराज होकर वे भाजपा में शामिल हो गए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

महंगा पड़ेगा कबूतर को दाना डालना, होगी FIR

Weather Update: मध्यप्रदेश और राजस्थान में बाढ़ से हालात, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

पाकिस्तान में तेल भंडार विकसित करेगा अमेरिका, ट्रंप ने किया बड़ी डील का एलान

LIVE: अमेरिका ने पाकिस्तान से समझौता किया, ट्रंप का ऐलान

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का कहर, कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले

अगला लेख