अमित शाह ने कहा, हिंसा के कीचड़ में कमल और निखरेगा

Webdunia
सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (15:36 IST)
नई दिल्ली। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को गंदगी, गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद, साम्प्रदायिकता एवं तुष्टीकरण की राजनीति को देश से समाप्त करने की, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘न्यू इंडिया’ की सोच के आधार पर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत का खाका पेश किया और अगले पांच वर्षों के लिए पार्टी की रणनीति सामने रखी।
 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्यकारिणी बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अमित शाह ने जोर दिया कि आजादी के 70 वर्ष गुजर जाने के बाद भी अभी भी हम समस्याओं से जूझ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने न्यू इंडिया के दृष्टिकोण को देश के समक्ष रखा है और पार्टी कार्यकर्ता इस दृष्टिकोण को संकल्प के साथ आगे बढ़ाएं।
 
उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षो के दौरान सभी कार्यकर्ता खुद को पार्टी के विस्तार और जनता के हितों के कार्य में लगाएंगे, साथ ही गंदगी, गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद, सांप्रदायिकता एवं तुष्टीकरण की राजनीति को देश से समाप्त करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘न्यू इंडिया’ संबंधी सोच पर प्रतिबद्धता के साथ अमल करेंगे।
 
बैठक के दौरान शाह ने उपस्थित पार्टी सांसदों, विधायकों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत अन्य नेताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बारे में अपने विचार रखे।
 
गोयल के अनुसार, अमित शाह ने कहा कि केरल और बंगाल में जिस प्रकार से हिंसा की राजनीति चल रही है, उसकी हम घोर निंदा करते हैं। इस प्रकार की हिंसा से भाजपा का कोई कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। भाजपा का कार्यकर्ता शांति एवं लोकतंत्र में विश्वास करता है। भाजपा का कार्यकर्ता इस प्रकार की हिंसा का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने और जनता के बीच इसे रखने में सक्षम है।
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ राजनीतिक हिंसा के विरोध में तीन अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक केरल में 15 दिन की पदयात्रा आरंभ करने की घोषणा की ।
 
शाह ने कहा कि हमारा मानना है कि हिंसा का कीचड़ कोई कितना फैलाए, भाजपा का कमल उतना ही निखर का खिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याण योजनाओं की बदौलत लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हमने उज्जवला योजना के तहत दो करोड़ महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिया, 7.5 करोड़ लोगों को मुद्रा योजना का लाभ मिल रहा है, 15 करोड़ लोगों को बीमा योजना का लाभ मिला, 30 करोड़ 
लोगों के जनधन खाते खुले।
 
उन्होंने कहा कि किसानों के लिए नीम लेपित यूरिया, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना महत्वपूर्ण पहल है और हम श्वेत, ब्लू क्रांति को आगे बढ़ाने के साथ शहद क्रांति की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम न्यू इंडिया के मॉडल पर काम कर रहे हैं, जहां गरीबी हटाने, युवाओं को रोजगार मुहैया कराने पर जोर होगा।
 
उन्होंने कहा कि भारत एक बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है, जो तेज गति से आगे बढ़ रही है, विकास कर रही है। अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है। सरकार भारत के गरीब के कल्याण कार्यों में पूरा जोर लगा रही है, इसके कारण देश के 60 करोड़ से अधिक गरीब अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, उन्हें अपना भविष्य उज्जवल होता दिख रहा है। भाजपा काम करके दिखने की राजनीति को सफल बनाएगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख