Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमित शाह ने किए बाबा बैद्यनाथ के दर्शन, पंचोपचार पूजा भी की

Advertiesment
amit shah
रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को झारखंड के देवघर पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन किए। शाह ने मंदिर में विशेष ‘पंचोपचार’ पूजा भी की। बाबा बैद्यनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
 
पूजा के बाद अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, झारखंड के देवघर में स्थित ज्योतिर्लिंग श्री बैद्यनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन की अनुभूति अविस्मरणीय होती है। आज बाबाधाम में पूजा-अर्चना कर देश की समृद्धि की कामना की। भोलेनाथ सभी पर अपनी कृपादृष्टि बनाये रखें। हर हर महादेव।
 
इससे पहले झारखंड भाजपा ने भी एक वीडियो जारी किया था जिसमें शाह बाबा बैद्यनाथ के दरबार में पंचोपचार पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
 
उनके दौरे को 2024 के लोकसभा चुनाव और झारखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहम माना जा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्नाटक में चुनाव का असर, मुफ्त बांटे जा रहे प्रेशर कुकर और डिनर सेट