भाजपा होगी मजबूत, तो देश करेगा तरक्की: अमित शाह

Webdunia
सोमवार, 23 मार्च 2015 (11:13 IST)
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 'मिशन उत्तर प्रदेश' पर हैं। वे अभी से ही 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में लगे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने की कवायद जारी है।

 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शाह ने पूर्व सपा नेता अनिल राजभर समेत 15 हजार लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक भाजपा को मजबूती नहीं मिलेगी देश तरक्की नहीं कर सकता।
 
अमित शाह ने इस जनसभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने सपा सरकार पर जानकार निशाना साधा। साथ ही उन्होंने पिछड़े और दलित वर्ग को भाजपा से जोड़ने की वकालत की।
 
उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की सख्त जरूरत है। प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा आरक्षण की व्यवस्था यहां जरूर है, लेकिन पिछड़ी जातियों को इसका सही लाभ नहीं मिल रहा है। इसकी मुख्य वजह जाति विशेष की राजनीति करने वाली पार्टी का सत्ता में होना है। पूरे देश में समरसता लाने के लिए हर राज्य में भाजपा की सरकार होनी जरूरी है।
 
छोटा कटिंग के मैदान, नदेसर में सुहेलदेव नमन दिवस के कार्यक्रम में दिन में करीब डेढ़ बजे पहुंचे अमित शाह ने सबसे पहले राजभर समाज को धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ उनको भरोसा दिलाया कि उन्हें भाजपा में उचित सम्मान व स्थान मिलेगा। उन्होंने कहा कि संकल्प लें कि उत्तर प्रेदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे। भाजपा मजबूत होगी, तभी देश तरक्की करेगा। प्रधानमंत्री गरीबों का दर्द जानते हैं क्योंकि उन्होंने इसे देखा व जिया भी है। भाजपा की सरकार बनते ही जनधन योजना लागू की गई, कारण स्पष्ट था कि बिना खाते के गरीबों के पास धन कैसे आता। उनकी गरीबी दूर कैसे होती। पूर्व की सरकारों ने गरीबी दूर करने के नाम पर सिर्फ गरीबों को ठगा है।
 
गौरतलब है कि रविवार को इस जनसभा से पहले पूर्व सपा नेता अनिल राजभर समेत कुल 15 हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कांत बाजपेयी, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, सांसद महेंद्र पांडेय, विधायकगण आदि लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने किया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड आंदोलन में शहीदों के नाम पर संग्रहालय बनेगा, CM धामी ने दी मंजूरी

ऑपरेशन सिंदूर ने बता दिया 'सिंदूर' का महत्व, बोले CM डॉ. मोहन यादव, लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर की राशि

आदिवासी वोटर्स की नाराजगी के डर से नहीं हो रहा मंत्री विजय शाह का इस्तीफा?

ट्रंप का एक और दावा, भारत ने जीरो टैरिफ लगाने की पेशकश की

भारत ने नहीं बनाया पाकिस्तान के परमाणु केंद्रों को निशाना, नहीं हुआ रेडिएशन