भारत की अवधारणा की सर्वश्रेष्ठ मिसाल हैं कलाम: भाजपा

Webdunia
मंगलवार, 28 जुलाई 2015 (10:25 IST)
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा ने कहा है कि उनके जाने से देश ने एक दूरदृष्टा को खो दिया है। पार्टी प्रमुख अमित शाह ने उन्हें भारत की अवधारणा की सर्वश्रेष्ठ मिसाल बताते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
 
शाह ने कहा कि कलाम विज्ञान, शिक्षा और नैतिकता का एक दुर्लभ संयोजन थे और उनका व्यक्तित्व एवं उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।
 
शाह ने कहा, 'उन्होंने भारत माता की सेवा वाकई अपनी अंतिम सांस तक की। वह वास्तव में एक उत्कृष्ट ‘कर्मयोगी’ थे। मैंने हमेशा डॉक्टर कलाम का सम्मान भारत की अवधारणा की सर्वश्रेष्ठ मिसाल के रूप में किया है। वह एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने सभी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं की सर्वश्रेष्ठ चीजों को अंगीकार किया, जो कि भारत की विविधता में एकता का परिचायक है।'
 
उन्होंने कहा, 'डॉक्टर कलाम के व्यक्तित्व ने अदभुत तरीके से विज्ञान और आध्यात्म का तालमेल कराया। भारत के राष्ट्रपति के रूप में वह सुरक्षा और विकास के एजेंडों में भी तालमेल लेकर आए।' 
 
शाह ने कहा कि कलाम ने एक विकसित, समृद्ध और मजबूत भारत का सपना देखा और अपना जीवन इस सपने को साकार करने के लिए समर्पित कर दिया। भारत को अंतरिक्ष एवं परमाणु शक्ति बनाने में कलाम की महत्वपूर्ण भूमिका को याद करते हुए शाह ने कहा, 'राष्ट्र उनके योगदान के लिए हमेशा उनका रिणी रहेगा। उनके निधन से देश की अपूर्णनीय क्षति हुई है।'
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण अडवाणी ने कहा कि उनके जाने से जो शून्य पैदा हुआ है, वह कभी भरा नहीं जा सकता।
 
अडवाणी ने कहा, 'वर्ष 2020 तक भारत के एक विकसित राष्ट्र बनने के उनके विश्वास ने लाखों भारतीयों को प्रेरित किया। वह जीवनभर एक शिष्य और शिक्षक रहे। युवा मस्तिष्कों को प्रोत्साहित करने की क्षमता के मामले में भी वह बेमिसाल थे।'
 
उन्होंने कहा, 'कलाम के निधन से हमारे राष्ट्रीय जीवन में एक शून्य पैदा हो गया है, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियों उन्हें बेहद प्यार के साथ एक आदर्श भारतीय के रूप में याद करती रहेगी।' (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

भारत से वीजा की गारंटी नहीं मिलने पर एशिया कप को स्थानांतरित करने की PHF की धमकी

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं चिराग पासवान, किस सीट पर है नजर

LIVE: अमित शाह ने बंगाल में CFSL की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया

अल्जीरिया में पाकिस्तान पर बरसे बैजयंत पांडा, ओवैसी और निशिकांत दुबे ने भी इस तरह साधा निशाना

सस्ता हुआ कमर्शिअल गैस सिलेंडर, क्या है नई कीमत?