चेन्नई में अमित शाह का रोड शो, फिल्म स्टार खुशबू ने सुंदर के समर्थन में मांगे वोट

Webdunia
शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (12:50 IST)
चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह थाउजेंड लाइट्स सीट से भाजपा की उम्मीदवार खुशबू सुंदर के समर्थन में यहां आयोजित एक रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों से खुशबू सुंदर को वोट देने की भी अपील की। यहां छह अप्रैल को मतदान होगा।

भाजपा नेता यहां सुंदर और निकट क्षेत्रों के अन्नाद्रमुक उम्मीदवारों के साथ एक खुले वाहन में यात्रा कर रहे थे। शाह ने यहां चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ गठबंधन पार्टियों के कार्यकर्ता और समर्थक अपनी पार्टियों के झंडो को हाथों में लिए थे। यहां चुनाव प्रचार कल समाप्त हो रहा है।

भाजपा ने यहां अभिनेत्री से नेता बनीं सुंदर को द्रमुक के डॉक्टर एन एझिलन के खिलाफ मैदान में उतारा है। तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों के लिए छह अप्रैल को मतदान होगा। मतों की गिनती 2 मई को होगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

क्या पुरी के रत्न भंडार में कोई छिपा हुआ कक्ष है? ASI ने किया खुलासा

28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G धांसू स्मार्टफोन लॉन्च

अगला लेख