Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमित शाह की भविष्यवाणी, 2047 में दुनिया में टॉप पर होगा भारत

हमें फॉलो करें अमित शाह की भविष्यवाणी, 2047 में दुनिया में टॉप पर होगा भारत
, शुक्रवार, 6 मई 2022 (22:42 IST)
कोलकाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 75 सालों में शिक्षा, कला और रक्षा क्षेत्र में काफी प्रगति करते हुए भारत अब से 25 साल बाद वैश्विक स्तर पर शीर्ष स्थान पर होगा।
 
भारत की आजादी के 75 साल पूरा होने और यूनेस्को द्वारा बंगाल की दुर्गा पूजा को अमूर्त वैश्विक विरासत घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में विक्टोरिया मेमोरियल पर आयोजित एक कार्यक्रम में शाह ने कहा कि वैश्विक निकाय द्वारा सम्मान पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
 
शाह ने भविष्यवाणी की कि शिक्षा, कला, रक्षा आप किसी भी क्षेत्र का नाम लीजिए- हर क्षेत्र में बीते 75 सालों में भारत ने काफी प्रगति की है। उसने एक महान शक्ति के तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हासिल किया। देश जब आजादी के 100वें वर्ष में पहुंचेगा, भारत दुनिया में शीर्ष स्थान पर होगा।
 
यूनेस्को द्वारा बंगाल की दूर्गा पूजा को सम्मानित करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ राज्य के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। 
 
शाह ने कहा कि आज लोग महिला सशक्तीकरण की बात करते हैं, लेकिन भारत के प्राचीन ग्रंथों में इसे कई सदियों पहले ही पहचान लिया गया था। उन्होंने कहा कि भारत में सदियों से महिला सशक्तीकरण होता रहा है।

गृहमंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा देवी की पूजा है, ‘स्त्री शक्ति’ महिला सशक्तिकरण है। वह एक ऐसी शक्ति हैं जिनका सभी देवता (हिंदू त्रिमूर्ति में) ब्रह्मा, विष्णु, महेश ने राक्षसों को मारने के लिए आह्वान किया था। भारत ने सदियों से दुनिया को दिखाया है कि महिला शक्ति का जश्न कैसे मनाएं।
 
शाह ने कहा कि दिसंबर 2021 में दुर्गा पूजा के लिए सम्मान से पहले भारत को कुंभ मेले और योग के लिए भी यूनेस्को की मान्यता मिल चुकी है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोको पायलट का जोखिमभरा कारनामा, नदी के पुल पर रुकी ट्रेन को इस तरह किया चालू