PM मोदी के नेतृत्व में अधिक तेजी से प्रगति कर रहा देश : अमित शाह

Webdunia
बुधवार, 11 अक्टूबर 2023 (20:28 IST)
Amit Shah's statement regarding PM Modi's leadership : आईएमएफ की ओर से भारत के लिए मजबूत आर्थिक विकास के अनुमान के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि जब देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे संवेदनशील, परिश्रमी और समर्पित नेता द्वारा किया जाता है, तो असाधारण परिणाम अनिवार्य हो जाते हैं।
 
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत के 2023-24 की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर का अनुमान 0.2 प्रतिशत बढ़ाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है। हालांकि उसने वैश्विक वृद्धि का अनुमान घटाकर तीन प्रतिशत कर दिया।
 
शाह ने ‘एक्स’ पर कहा, नेतृत्व मायने रखता है। जब देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे संवेदनशील, परिश्रमी और समर्पित नेता द्वारा किया जाता है, तो असाधारण परिणाम अनिवार्य हो जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण हमारा देश आज विकसित देशों की तुलना में अधिक तेजी से प्रगति कर रहा है।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा, एक अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री जो हासिल नहीं कर सके, उसे जनता के प्रति समर्पित एक नेता ने पूरा कर दिखाया। मोदी जी, हमारे भारत को दुनिया का अग्रणी देश बनाने की राह पर आगे बढ़ाने के लिए आपको और शक्ति मिले। आईएमएफ ने मंगलवार को ‘विश्व आर्थिक परिदृश्य’ में कहा कि भारत में वृद्धि दर 2023 और 2024 दोनों में 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
 
इस तरह आईएमएफ ने 2023 के लिए अपने पूर्वानुमान में 0.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अप्रैल-जून के दौरान उम्मीद से अधिक मजबूत खपत के चलते ऐसा किया गया है। इस तरह चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की वृद्धि दर चीन से अधिक रहने का अनुमान है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

कुर्बानी के बकरे पर लिखा ‘राम’, भड़के हिंदू संगठन, मुंबई पुलिस ने किया इलाज

दिल्ली जलसंकट को लेकर आप भाजपा आमने सामने, BJP ने किया शहर भर में प्रदर्शन

NEET के 7 माफियाओं की पुलिस को तलाश, पेपर लीक में 11 परीक्षार्थियों से पूछताछ करेगा EOU

पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को मारी टक्कर, 15 की मौत, 60 घायल

लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार पर बोले विवेक तनखा, पार्टी को नई लीडरशिप की जरूरत

अगला लेख