क्या बलात्कार पर भाजपा विधायक की टिप्पणी के लिए माफी मांगेंगे अमित शाह : शिवसेना

Webdunia
शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 (16:51 IST)
मुंबई। शिवसेना ने शुक्रवार को कहा कि क्या भाजपा अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश से पार्टी के एक विधायक की उस टिप्पणी के लिए माफी मांगेंगे, जिसमें उन्होंने कहा था कि भगवान राम भी बलात्कार की घटनाओं को रोक नहीं सकते हैं।


शशि थरूर की ‘हिंदू पाकिस्तान’ वाली टिप्पणी के लिए भाजपा के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग करने के बाद शिवसेना का यह बयान आया है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कहा, थरूर ने कहा कि अगर भाजपा वर्ष 2019 (लोकसभा) चुनाव जीतती है तो भारत ‘हिंदू पाकिस्तान’ बन जाएगा। संक्षेप में कहें तो अगर (नरेन्द्र) मोदी फिर से सत्ता में आते हैं तो भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाएगा।

शिवसेना ने कहा, आरएसएस का यही एजेंडा है और थरूर ने इसे कांग्रेस के मंच से कहा है। तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने बुधवार को यह कहकर राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया कि अगर भाजपा फिर से सत्ता में आई तो वह संविधान को बदल देगी और हिंदू पाकिस्तान के निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी। भाजपा ने भारतीय लोकतंत्र एवं हिंदुओं पर हमले के लिए कल राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा था।

शिवसेना ने कहा, भाजपा चाहती है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी थरूर की टिप्पणी के लिए माफी मांगें। लेकिन उन्हें यह समझने की जरूरत है कि थरूर तो सिर्फ भाजपा की भाषा में बोल रहे हैं। उन्होंने कहा, उसके एक विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा था कि यहां तक कि भगवान राम भी बलात्कार की घटनाओं को रोक नहीं सकते।
उनकी यह टिप्पणी हिंदुओं का अपमान है। क्या भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को उनकी (विधायक की) टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगनी चाहिए? भाजपा विधायक ने हाल में कहा था, अगर भगवान राम भी आ जाएंगे तब भी बलात्कार की घटना पर नियंत्रण नहीं हो पाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

Weather Update : ओडिशा में बाढ़ की चेतावनी जारी, 3 जिलों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, ट्रेलर ने गाड़ियों को मारी टक्कर, 1 की मौत, 25 घायल, लगा लंबा जाम

हम बर्बाद हो गए, आपको जरा भी परवाह नहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पवार ने ऐसा क्यों बोला

झालावाड़ स्कूल हादसा : बिलखते हुए मां बोली- हादसे में मेरे दोनों बच्‍चे चले गए, घर सूना हो गया...

झारखंड में मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक, हेमंत कैबिनेट में 21 प्रस्ताव मंजूर

अगला लेख