Hanuman Chalisa

आम्रपाली मामले में फैसला मंगलवार को, 42 हजार से अधिक घर खरीदारों को राहत मिलने की उम्मीद

Webdunia
मंगलवार, 23 जुलाई 2019 (00:10 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय मंगलवार को 42,000 से अधिक घर खरीदारों को राहत देने के लिए रीयल एस्टेट कंपनी आम्रपाली समूह मामले में फैसला सुनाएगा। इस फैसले से साफ होगा कि संकट में घिरी कंपनी की अटकी पड़ी परियोजनाओं को कौन पूरा करेगा? न्यायाधीश अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ यह फैसला सुनाएगी।
 
नोएडा और ग्रेटर नोएड प्राधिकरणों के आम्रपाली समूह की अटकी परियोजनाओं को पूरा करने में असमर्थता जताने के बाद शीर्ष अदालत ने इस मामले में 10 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था।
 
दोनों प्राधिकरणों ने एक उच्च शक्ति प्राप्त निगरानी समिति की देखरेख में इन अटकी पड़ीं परियोजनाओं को किसी प्रतिष्ठित बिल्डर को सुपुर्द करने का समर्थन किया था। दोनों ने इस तरह की परियोजनाओं को पूरा करने में संसाधन और विशेषज्ञता की कमी बताते हुए इन्हें पूरा करने से इंकार कर दिया था।
 
शीर्ष न्यायालय ने 8 मई को कहा था कि वह समूह की सभी 15 प्रमुख आवासीय परिसंपत्तियों पर मालिकाना हक नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को दे सकती है, क्योंकि वह 42,000 घर खरीदारों के प्रति प्रतिबद्धता को पूरा करने में विफल रहा है। इसके बाद अदालत ने इन अटकीं परियोजनाओं को पूरा करने और इसके प्रबंधन नियंत्रण के मसले पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।
 
शीर्ष अदालत मंगलवार को यह फैसला करेगी कि आम्रपाली की परियोजनाओं में मकान खरीदने वाले 42,000 खरीदारों को घर कौन देगा? (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll : टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में BJP 192 सीटों पर आगे, TMC को बड़ा झटका

Donald Trump बोले- 'तूफान आ रहा है, जो रुकेगा नहीं', पोस्ट से बढ़ी हलचल, आखिर क्या है CENTCOM का Plan

TMC 226 सीटें जीतेगी, पश्चिम बंगाल के EXit polls पर ममता बनर्जी का रिएक्शन

अलीगढ़ : AMU के नदीम तरीन हॉल में कल्चरल इवेंट में अफ्रीकी छात्र की हिंदी स्पीच ने जीता दिल

एक दिन मछली खाकर कोई बंगाल नहीं जीत सकता, उसके लिए ‘आमी बांगाली’ होना पड़ेगा

सभी देखें

नवीनतम

कोलकाता में हाई वोल्टेज ड्रामा, बैलेट बॉक्स से टेम्परिंग का आरोप और आमने-सामने BJP-TMC, EC ने क्या कहा

जबलपुर हादसे पर CM मोहन यादव मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश

बंगाल में EVM की सुरक्षा को लेकर BJP-TMC कार्यकर्ताओं में टकराव, कोलकाता में स्ट्रांग रूम के बाहर ममता बनर्जी का धरना

विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पारित: CM योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, महिला सशक्तीकरण सत्र में गरमाई राजनीति

पश्चिम बंगाल में M फैक्टर के दम पर ममता बनर्जी ने किया जीत का दावा, इतनी सीटें जीतने की कहीं बात

अगला लेख