Dharma Sangrah

Amritpal Singh : अमृतपाल सिंह के फरार होने के बीच पंजाब पुलिस में फेरबदल, 6 अधिकारियों का हुआ तबादला

Webdunia
बुधवार, 29 मार्च 2023 (20:07 IST)
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने जालंधर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत 6 पुलिस अधिकारियों का बुधवार को तबादला कर दिया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। जालंधर जिले में ही कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह इस महीने की शुरुआत में पुलिस के चंगुल से बच निकला था। अन्य जिलों में तैनात तीन अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया।
 
आधिकारिक आदेश के अनुसार, जालंधर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पंजाब पुलिस सेवा (पीपीएस) के अधिकारी स्वर्णदीप सिंह को अमृतसर में पुलिस उपायुक्त (जांच) के रूप में नियुक्त किया गया है।
 
अमृतसर के पुलिस उपायुक्त (जांच) मुखविंदर सिंह को जालंधर (ग्रामीण) का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
 
आदेश के अनुसार, जालंधर (ग्रामीण) की पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं पीपीएस अधिकारी मंजीत कौर को कपूरथला की पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
 
पीपीएस अधिकारी सरबजीत सिंह को पुलिस अधीक्षक (जांच) होशियारपुर का प्रभार दिया गया है। मनप्रीत सिंह अब पुलिस अधीक्षक (जांच) जालंधर ग्रामीण होंगे।
ALSO READ: अमृतपाल का वीडियो वायरल, पंजाब पुलिस को दी खुली चुनौती, बोला- ऊपरवाले ने गिरफ्तारी से बचाया
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी वत्सला गुप्ता को अमृतसर में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) नियुक्त किया गया है।
 
वहीं, जालंधर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जगजीत सिंह को गुरदासपुर के पुलिस अधीक्षक (अभियान) का प्रभार दिया गया है।   Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गाजा में इसराइल ने की भीषण बमबारी, 7 बच्चों समेत 70 लोगों की मौत, युद्ध के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

ईंट-भट्ठे पर हुआ प्यार, 5 साल छोटे प्रेमी के साथ भागी 2 पोतों की दादी

बंगाल में भारी बारिश से तबाही, कई मार्गों पर भूस्खलन, 17 लोगों की मौत, दार्जिलिंग में पुल ढहा

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर SC में होगी सुनवाई, जोधपुर जेल से आई यह भावुक अपील

Weather Update : चक्रवाती तूफान 'शक्ति' का दिखा असर, महाराष्‍ट्र समेत इन राज्‍यों में अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Election 2025 Date : SIR का लाभ BJP उठाती रही, कितने घुसपैठिओं के नाम कटे, बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान पर क्या बोले नेता

Bihar Election 2025 Date : बिहार में 2 चरणों में चुनाव, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

मेडिसिन के Nobel Prize का हुआ ऐलान, इन 3 वैज्ञानिकों को मिला पुरस्कार

ATS ने किया मुजाहिद्दीन आर्मी का भंडाफोड़, UP में कई ठिकानों पर की छापेमारी

पहली बार भारतीय मुद्रा पर भारत माता की छवि अंकित, जानिए छपे आदर्श वाक्य का अर्थ

अगला लेख