अमृतपाल सिंह के चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर, एक्शन में पंजाब पुलिस

Webdunia
सोमवार, 20 मार्च 2023 (08:22 IST)
एक तरफ खालिस्तान बनाने की मांग कर रहा अमृतपाल सिंह फरार है और पंजाब पुलिस उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन तेजी से चल रही है। इसी बीच अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर हरप्रीत सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

शनिवार को पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके कई समर्थकों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की थी। अब अमृतपाल के चाचा और उसके ड्राइवर ने खुद शनिवार आधी रात पुलिस के सामने पेश हुए। दोनों अमृतपाल की मर्सिडीज कार में आए थे जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

बता दें कि पिछले दिनों अपने एक साथी को पुलिस से छुडाने के लिए अमृतपाल सिंह ने भारी हंगामा किया था। पुलिस को उसके साथी को छोडना पडा था। इस दौरान पंजाब में जमकर हिंसा हुई थी। बताया जा रहा है कि इसकी आड में अमृतपाल सिंह खालिस्तान बनाने का एजेंडा चला रहा है।

अब इस पूरे एपिसोड के बीच पंजाब पुलिस अलर्ट मोड में है। अब तक पुलिस ने 112 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 7 अवैध हथियार, 300 से अधिक बुलेट, 3 गाड़ियां बरामद की गई हैं। कुछ फोन भी बरामद किए हैं जिन्हें तकनीकी विश्लेषण के लिए भेजा गया है। इनके पाकिस्तान-आईएसआई से लिंक भी सामने आए हैं। पंजाब में हाई अलर्ट भी जारी है। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी को इस कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया।
edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

हिमंता बिसवा सरमा ने बताया, हिंदुओं के लिए क्यों खास हैं बलूचिस्तान, क्या है हिंगलाज माता मंदिर से कनेक्शन?

दोस्तों ने ली छात्र की जान, बाइक से बांट रहा था शादी की पत्रिका

हमने दुश्मन की छाती पर वार किया, श्रीनगर से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

अगला लेख