Publish Date: Sat, 20 Oct 2018 (15:25 IST)
Updated Date: Sat, 20 Oct 2018 (15:44 IST)
दशहरे के दिन अमृतसर में हुए ट्रेन हादसे से पूरा देश सिहर उठा है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो जाना दिल को झकझोर देता है। हादसे के बाद सोशल मीडिया पर यह बात चल पड़ी है कि जब शुक्रवार को दशहरा आया है, उस दिन कोई बड़ा हादसा हुआ है।
चार साल पहले 2014 में दशहरा के मौके पर ही बिहार की राजधानी पटना में भगदड़ से 33 लोगों की मौत हो गई थी, उस दिन भी दहशरा में शुक्रवार का दिन था और 2018 में दशहरा के दौरान यानी शुक्रवार को ही अमृतसर में यह ट्रेन हादसा हुआ है।
इससे पहले अगर देखें तो साल 2017 में दशहरा शनिवार, 2016 में दशहरा मंगलवार, 2015 में दशहरा गुरुवार और 2014 में शुक्रवार को पड़ा था। उससे पहले साल 2013 में दशहरा रविवार, 2012 में बुधवार, 2011 में गुरुवार और 2010 में रविवार को पड़ा था।
जाहिर, पिछले चार वर्षों के दौरान दूसरी बार हुए इस हादसे के बाद जहां लोग इसके कारणों की पड़ताल कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ से दशहरे के दिन शुक्रवार लोगों के लिए ब्लैक फ्राइडे बनकर आया। इसमें कई लोगों ने अपनों को खोया है।