AMU छात्र पर लगा ISIS का सदस्य होने का आरोप, NIA ने UP से किया गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 20 जुलाई 2023 (23:43 IST)
AMU student arrested : राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 19 वर्षीय छात्र को वैश्विक आतंकवादी संगठन (ISIS) का सदस्य होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एनआईए ने छात्र के झारखंड स्थित मकान तथा उत्तर प्रदेश में किराए के मकान की तलाशी लेने के बाद छात्र को गिरफ्तार किया।
 
अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि देश में चल रहे आईएसआईएस के मॉड्यूल्स के खिलाफ जारी कार्रवाई के क्रम में छात्र फैजान अंसारी उर्फ ‘फैज’ को गिरफ्तार किया गया।
 
एनआईए के अधिकारी ने कहा कि झारखंड के लोहरदगा जिले में अंसारी के घर और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में किराए के कमरे पर 16 और 17 जुलाई को तलाशी ली गई थी और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज  जब्त किए गए।
 
प्रवक्ता ने कहा, अंसारी ने भारत में आईएसआईएस गतिविधियों का समर्थन करने और विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर संगठन के प्रचार के वास्ते अपने सहयोगियों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ आपराधिक साजिश रची थी।

इस साजिश का मकसद आईएसआईएस की तरफ से भारत में आतंकी हमले करना है। अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि अंसारी और उसके सहयोगियों ने आईएसआईएस का साथ देने का प्रण किया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख