संसद का मानसून सत्र रहा सार्थक : अनंत कुमार

Webdunia
शुक्रवार, 11 अगस्त 2017 (18:32 IST)
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने संसद के मानसून सत्र को शुक्रवार को 'सार्थक' करार देते हुए विपक्ष के सहयोग को तो स्वीकार किया लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने में अड़ंगा लगाने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। 
 
संसद के मानसून सत्र के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में मानसून सत्र सार्थक रहा है। विपक्ष के सहयोग से कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए और कम अवधि का सत्र होने के बावजूद लोकसभा में 77.94 प्रतिशत और राज्यसभा में 79.95 प्रतिशत कामकाज हुआ। 
 
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार संसद में संविधान संशोधन विधेयक लेकर आई थी लेकिन कांग्रेस के रवैए के कारण इसे पारित नहीं किया जा सका।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्यसभा में इस विधेयक में संशोधन पारित कराकर इसे कानून बनने से रोक दिया है। कांग्रेस ने निंदनीय काम किया है। यह गलत है। यह विधेयक लोकसभा में पारित होने के बाद राज्यसभा में लाया गया था। संवाददाता सम्मेलन में संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और एसएस अहलूवालिया भी मौजूद थे। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Farmers Protest : क्या बातचीत से मान जाएंगे किसान नेता, 14 फरवरी को केंद्र सरकार का निमंत्रण

Maha Kumbh Mela 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में आग, LPG सिलेंडरों में विस्फोट, 18 शिविर खाक, 1 घंटे में पाया गया काबू

Rahul Gandhi को नहीं पता कि इंदिरा और नेहरू ने संविधान के साथ कैसे छेड़छाड़ की : जेपी नड्डा

हमास से फिर नाराज हुए नेतन्याहू, बताया कब तक प्रभावी नहीं होगा सीजफायर?

पीएम मोदी ने सुनाई हाथी बंधु की कहानी, बताया किस तरह गांव वालों को मिला हाथियों से छुटकारा?

सभी देखें

नवीनतम

rg kar case hearing : कोलकाता कांड पर फैसला, मां बोली- नहीं हुआ न्याय, पिता बोले- जारी रखेंगे लड़ाई, 17 लाख के मुआवजे से किया इंकार, पढ़िए हर अपडेट

चेन्नई के श्रद्धालु ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम् को दान में दिए 6 करोड़ रुपए

हिन्डनबर्ग रिसर्च का स्पष्टीकरण, अमेरिकी एसईसी की जांच के दायरे में नहीं है कंपनी

उज्जैन में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय वैदिक न्यायालय, यूनानी चिकित्सा को हिंदी में पढ़ाएंगे: डॉ. मोहन यादव

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण का आयोजन 28 जनवरी से

अगला लेख