वीडियो क्लिप से नाराज ईरानी विदेश मंत्री का भारत दौरा रद्द

Webdunia
शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 (00:18 IST)
नई दिल्ली। समझा जाता है कि ईरानी विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियान ने अगले महीने प्रस्तावित अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी है। वह भू-राजनीति पर आयोजित एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आने वाले थे।

जाहिर तौर पर वह कार्यक्रम के प्रचार से जुड़े एक वीडियो से अप्रसन्न हैं, जिसमें राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की तस्वीर के साथ विरोध कर रही ईरानी महिलाओं की एक छोटी सी क्लिप है। इस मामले पर विदेश मंत्रालय या यहां स्थित ईरानी दूतावास की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

अब्दुल्लाहियान को तीन और चार मार्च को आयोजित रायसीना डायलॉग में शामिल होना था। सूत्रों के अनुसार वह यात्रा पर नहीं आ रहे हैं क्योंकि ईरानी पक्ष को लगता है कि इस वीडियो क्लिप में उनके देश को गलत तरीके से दिखाया गया है।

रायसीना डायलॉग को भू-राजनीति और भू-आर्थिकी पर भारत का अहम सम्मेलन माना जाता है। इसका आयोजन विदेश मंत्रालय के सहयोग से ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) द्वारा किया जा रहा है।

यह वीडियो एक मिनट और 50 सेकंड का है, जिसमें यूक्रेन-रूस युद्ध, दक्षिण चीन सागर में चीन के आक्रामक तेवर और ईरान में महिलाओं के विरोध सहित प्रमुख वैश्विक चुनौतियों को शामिल किया गया है। ईरानी विदेश मंत्री की भारत यात्रा के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामला, जानिए अब तक का घटनाक्रम

LIVE : वक्फ बिल पर राज्यसभा में चर्चा, खरगे बोले- यह मुसलमानों के लिए ठीक नहीं

BIMSTEC : शिनावात्रा के रात्रिभोज में PM मोदी के बगल में बैठे बांग्लादेश के कार्यवाहक यूनुस, जानें क्या हुई बात

CM यादव से मुस्लिम समाज ने की मुलाकात, Waqf Bill पास होने पर दी बधाई

MP : खंडवा में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत

अगला लेख